Delhi News: भाजपा विधायक दल की बैठक आज, नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 को

भाजपा विधायक दल की बैठक आज, नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 को
  • पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों समेत राजग शासित राज्यों के सीएम व डी सीएम भी होंगे शामिल
  • शपथग्रहण की तैयारियां जोरों पर
  • दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी

Delhi News दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो गया है। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के साथियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हालांकि, भाजपा ने शपथ ग्रहण के समय में बदलाव कर दिया है।

पहले मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 4.30 बजे होना था, लेकिन अब यह सुबह 11 बजे होगा। शपथग्रहण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा, जिसके बाद उपराज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा।

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करने के बाद भाजपा शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में जुटी है। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम जोरों पर है। पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों समेत राजग शासित राज्यों के सीएम, डीसीएम को भी न्योता रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के साथियों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही भाजपा व राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के प्रमुखों को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजने का कार्य शुरु हो गया है।

Live Updates

  • 18 Feb 2025 5:39 PM IST

    दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय

    दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो गया है। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के साथियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हालांकि, भाजपा ने शपथ ग्रहण के समय में बदलाव कर दिया है।

Created On :   18 Feb 2025 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story