Delhi News: बीड जिले को बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार

बीड जिले को बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार
  • दीपा मुधोल-मुंडे ने किया पुरस्कार स्वीकार
  • उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाता है पुरस्कार
  • जनजागृति सहित उठाए कई कदम

Delhi News बीड जिले में विशेष अभियान चलाकर बाल विवाह रोकने में कामयाबी हासिल करने के लिए बीड की तत्कालीन जिलाधिकारी और मौजूदा पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड की अध्यक्ष दrपा मुधोल-मुंडे को शनिवार को यहां एक समारोह में प्रतिष्ठित स्कॉच 2024 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्कॉच संस्था की ओर से विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को हर वर्ष पुरस्कार प्रदान किया जाता है। दीपा मुधोल-मुंडे बीड की जिलाधिकारी रहने के दौरान उनके मार्गदर्शन में जिले में बाल विवाह रोकने के लिए कई कदम उठाए गए। इसका सकारात्मक परिणाम हुआ और उनके कार्यकाल के दौरान होने वाले और हो रहे बाल विवाह रोकने में प्रशासन को सफलता मिली। इस कार्य का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय स्तर की संस्था स्कॉच ने बीड जिले की बाल विवाह रोकथाम हेतु चयन किया है।

दिपा मुधोल ने पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि बीड जिले में बाल विवाह का एक प्रमुख कारण यह है कि यहां गन्ना श्रमिकों की बड़ी संख्या है। इसके अलावा यहां दहेज प्रथा, शिशु लिंगानुपात, गरीबी, पुरानी रीति-रिवाज की समस्या भी गंभीर है। इसके कारण यहां बाल विवाह का प्रमाण ज्यादा है। इसके रोकथाम के लिए जिले 2021 से यूनिसेफ तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन के लिए जनजागृति के साथ कई कदम उठाए गए। दीपा मुधोल ने बताया कि वर्ष 2022-3 में 132, वर्ष 2023-24 में 255 बाल विवाह रोके गए। वहीं अप्रैल 2024 से सितंबर 2024 में 182 बाल विवाह पर रोक लगाकर 3 मामलों में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत अपराध दर्ज किए गए।

Created On :   21 Sept 2024 1:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story