Delhi News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, भारतीय रेल में भी लहरा रहा आधी आबादी का परचम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, भारतीय रेल में भी लहरा रहा आधी आबादी का परचम
  • रेलवे में काम कर रहीं एक लाख से ज्यादा महिला कर्मचारी
  • 1,699 स्टेशनों की कमान है आधी आबादी के हाथ में

Delhi News राजनीति, शिक्षा, खेल और अंतरिक्ष समेत दूसरे क्षेत्रों में तो महिलाएं कामयाबी की पटकथा लिख ही रही हैं, अब भारतीय रेलवे में भी नारी सशक्तिकरण की छाप साफ दिखाई दे रही है। ट्रेनों के संचालन से लेकर रेलवे स्टेशनों के प्रबंधन तक की कमान संभालने में आधी आबादी मजबूती से अपनी भूमिका निभा रही है। मौजूदा समय में भारतीय रेलवे में एक लाख से ज्यादा महिला कर्मचारी काम कर रही हैं। आज कई आम और खास ट्रेनों की कमान महिलाओं के हाथ में है।

रेल मंत्रालय के मुताबिक रेलवे में कर्मचारियों की कुल संख्या 12 लाख 29 हजार से अधिक है। इनमें से 1,00,940 महिला कर्मचारी हैं। विशेष बात यह कि इस समय महिला लोको पायलटों की संख्या 2,162 है। महिला ट्रैक मेंटेनर की संख्या 7,756 है तो 1,699 स्टेशनों की कमान आधी आबादी के हाथ में हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय ट्रेन प्रबंधकों की संख्या 794 है तो 4,466 महिला टिकट चेकिंग कर्मचारी और वाणिज्य लिपिक भी हैं। महिला अपॉइंटमेंट की संख्या 4,330 है तो स्थापना तथा कार्यालय स्टॉफ में महिलाओं की संख्या 12,362 है। इसी प्रकार 2,360 महिला टेक्निकल सुपरवाइजर भी कार्य कर रही हैं।

Created On :   7 March 2025 7:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story