New Delhi News: महाराष्ट्र में उन्नति योजना के तहत 5 वर्ष में तकरीबन 3,700 लोग प्रशिक्षित

महाराष्ट्र में उन्नति योजना के तहत 5 वर्ष में तकरीबन 3,700 लोग प्रशिक्षित
  • प्रशिक्षित 2,443 लोगों को मिला रोजगार
  • तकरीबन 3,700 लोग प्रशिक्षित

New Delhi News. केंद्र सरकार की उन्नति योजना के तहत महाराष्ट्र में पिछले पांच वर्षों में 3,696 लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। इसमें से 2,443 लोगों को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मिला है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने शुक्रवार को राज्यसभा में शिवसेना (उद्धव) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में महाराष्ट्र में उन्नति योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य में 1400 लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 488 लोग ही प्रशिक्षण ले सके। इसमें से 242 लोगों को रोजगार मिला है। वित्त वर्ष 2021-22 में 5705 लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य था, किंतु 1640 लोग ही प्रशिक्षण में शामिल रहे। इसमें से 504 लोगों को रोजगार मिला।

पासवान ने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में उन्नति योजना के तहत 1500 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें मात्र 29 लोग ही प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। वित्त वर्ष 23-24 में 1500 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य था, जिसमें 802 लोगों को प्रशिक्षण मिला और 900 लोगों को रोजगार दिया गया। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में योजना के तहत 6230 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य था, 737 लोगों को प्रशिक्षण मिला और इतने ही लोगों को रोजगार मिला।

Created On :   21 March 2025 6:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story