दहशत का माहौल: कॉलेज के मिटिंग रूम में 3 फीट काले नाग को देख उड़े सभी के होश

कॉलेज के मिटिंग रूम में 3 फीट काले नाग को देख उड़े सभी के होश
  • भयभीत होकर छात्र भागे क्लास के बाहर
  • सर्पमित्र की मदद से सांंप का किया बचाव
  • बेंट के नीचे छिप बैठा था सांप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोचिये आप किसी मीटिंग रूम में पहुंचे हैं और वहां बॉस नहीं बल्कि कोई जहरीला सांप दिख जाए तो क्या हालत होगी। एक ऐसा ही वाक्या बुधवार की दोपहर में नागपुर के केडीके कॉलेज में हुआ। जब छात्र मीटिंग रुप में जरूरी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पहुंचे तो उन्हें यहां एक 3 फीट का नाग भीतर दिखाई दिया। गनीमत है, कि सांप पर पहले नजर पड़ने से कोई हादसा नहीं हुआ। घबराये छात्रों ने तुरंत इसकी जानकारी सर्पमित्र को दी, जिसके बाद सांप का सुरक्षित रेस्कयू किया गया। इसके बाद इसे जंगल में छोड़ा गया।

इन दिनों बारिश के कारण जगह-जगह सांप निकलने की घटनाएं हो रही है। जिसमें रात के वक्त मन्यार व दिन के वक्त कोब्रा प्रजाति के सांप शामिल हैं। हालांकि सही समय पर उपायोजना किये जाने पर सांप से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन अज्ञानता के कारण किसी की जान भी चली गई है। एक वाक्या बुधवार की दोपहर को सामने आया है। जब उपरोक्त कॉलेज के मिटिंग रुम में एक जहरीला सांप खिड़की से भीतर आ गया था। इस सांप को देखते ही छात्रों में दहशत फैल गई थी। जिसके बाद सब इधर- उधर भागने लगे। कुछ छात्र क्लास के बाहर भाग गये थे। वहीं कुछ सांप पर नजर रखे थे। इन्होंने वाइल्ड लाफफ वेलफेअर सोसाइटी के सदस्य साहिल शरनागत को फोन कर सारा मामला बताया। जिसके तुरंत बाद ही सोसायटी के नितिश भांदक्कर को इसकी जानकारी दी गई। नितिश ने समय न गंवाते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंच सांप का रेस्कयू करना शुरू किया। पहले तो सांप दिखाई नहीं दे रहा था। लेकिन इसके बाद सर्च करने पर उसे एक बेंच के नीचे बैठा देखा गया। स्टीक व बोतल की मदद से बड़े सतर्कता पकड़ा गया।

क्या सतर्कता बरतनी चाहिए : जानकारों की माने तो यदि कहीं भी सांप दिखाई देता है, तो इसे मारे नहीं बल्कि इस पर नजर रखते हुए सर्पमित्र को फोन करें। सर्पमित्र आने तक सांप के पास जाने की कोशिश न करें। यदि किसी कारणवश कोई सांप किसी व्यक्ति को काट लेता है, तो इसे किसी बाबा के पास न ले जाते हुए नजदीक के अस्पताल में जल्द से जल्द पहुंचाना चाहिए। ताकि समय पर इलाज होकर उसकी जान बचाई जा सके। इसके अलावा किसी को सांप ने काटने पर उस पर सुनी सुनाई बातों के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि जितना जल्दी हो डॉक्टर के पास लाकर इलाज शुरू करना चाहिए। उपरोक्त वेलफेअर सोसाइटी द्वारा समय समय पर अलग - अलग जगह पर सांप से बचाव के लिए कार्यशाला ली जाती है।


Created On :   28 Aug 2024 1:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story