खिले चहरे: चोरी गया मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी, जब मिला को कपिल नगर पुलिस का जताया आभार

चोरी गया मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी, जब मिला को कपिल नगर पुलिस का जताया आभार
  • गणपति उत्सव के दौरान असली मालिकों को मिले मोबाइल
  • पुलिस की कार्रवाई में जब्त

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गणपति उत्सव के दौरान कपिलनगर पुलिस ने मोबाइल मालिकों को उनके हैंडसेट लौटाए, जो चोरी हो गए थे, या गुम हो गए थे। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से पीड़ितों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद जब जब्ती की कार्रवाई की गई तो जो माबाइल पुलिस के हाथ लगे, उनकी जांच के बाद असल मालिकों को उनकी अमानत दे दी गई।

थाने से जुड़े पुलिसकर्मी गज्जू गेडाम ने बताया कि अलग अलग कंपनियों के कुल 10 मोबाइल फोन उनके मूल मालिकों को वापस कर दिए गए हैं। जिनकी कीमत 2,42,142 रुपए बताई जा रही है। प्रार्थियों ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया है। खास बात है कि शिकायत वाले दिन ही 5 मोबाइल बरामद किए गए थे। जिनकी कीमत 98,000 रुपये है, यह मोबाइल फाइंड माई डिवाइस और टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बरामद कर लिए गए थे।


इसके पूर्व भी वर्ष 2022 और 2023 में आवेदकों के खोए मोबाइलों में 200 को तकनीकी तरीकों एवं बौद्धिक कौशल से बरामद किया गया था। जिन्हें आवेदकों को वापस किया जा चुका है। 2024 में 76 मोबाइल वापस किए गए हैं। संजय कुमार सिंगल, पुलिस आयुक्त, नागपुर शहर, प्रमोद शेवाले, उत्तर क्षेत्रीय प्रभाग नागपुर शहर, निकेतन कदम, पुलिस उपायुक्त वार्ड नंबर 05, शहर, विशाल क्षीरसागर पुलिस आयुक्त, जरीपटका डिवीजन, शहर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश अंधाले के मार्गदर्शन में पुलिस स्टेशन कपिलनगर की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। साइबर संचालक पोशी आशीष, पोशी सचिन टेंगले भी शामिल थे।


वर्ष 2022 एवं 2023 में निकेतन कदम, पुलिस उपायुक्त वार्ड क्रमांक 05, शहर, संतोष खांडेकर पुलिस आयुक्त, जरीपटका डिवीजन, शहर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय अकारे के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

Created On :   13 Sept 2024 2:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story