अब कर ली तौबा: सांप डसने पर जो देता था जड़ीबूटी, मौत के मुहाने उसे मेडिकल अस्पताल से मिला जीवनदान

सांप डसने पर जो देता था जड़ीबूटी, मौत के मुहाने उसे मेडिकल अस्पताल से मिला जीवनदान
  • जड़ीबूटी के इलाज के कर ली तौबा
  • खुद पर कोई असर नहीं हुआ
  • बड़ी मुश्किल से बची जान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सांप डसने पर जड़ीबूटी देकर जान बचाने का दावा करनेवाले को ही मेडिकल अस्पताल में उपचार कर जान बचानी पड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लिहिगांव निवासी, जिसकी उम्र 29 साल है, वो सर्पदंश पर जड़ीबूटी देकर जान बचाने का दावा करता था। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग उसके पास उपचार के लिए जाते थे। हाल ही में जब युवक को रात में सांप ने डस लिया। इसके बाद यह अस्पताल न जाकर अपनी जड़ीबूटी का उपचार लेने लगा। जो जड़ीबूटी वो दूसरों को देता था, वही खुद लेने लगा, लेकिन कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी। जड़ीबूटी का कोई असर नहीं हुआ, तो परिजन उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां युवक अपने साथ जड़ीबूटी भी ले गया था। अस्पताल में भी जड़ीबूटी पर विश्वास दिखाता रहा।


घटना की जानकारी सर्पमित्र आकाश सोनकुले को मिली। वह अस्पताल पहुंचा। उसने युवक की हालत देखी, तो उसे लेकर तुरंत मेडिकल पहुंचा। इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ वेल्फेयर सोसायटी के नितेश भांदककर को फोन पर दी गई। रात 12 बजे मेडिकल में युवक को भर्ती किया गया। जहां उपचार के बाद युवक की तबीयत में सुधार होने लगा। अब युवक पूरी तरह ठीक है।

इसके बाद अब युवक सभी से आह्वान कर रहा है कि जड़ीबूटी पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अस्पताल जाकर ही उपचार करना चाहिए। युवक ने सर्पमित्र व मेडिकल की टीम का आभार माना है।

Created On :   8 Aug 2024 5:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story