Nagpur News: वसंत के रंग में रंगीं सखियां, पारडसिंगा का किया भ्रमण

वसंत के रंग में रंगीं सखियां, पारडसिंगा का किया भ्रमण
  • वुमन भास्कर क्लब ने मनाई वसंत पंचमी
  • फूलों से आकर्षक तैयारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

Nagpur News फरवरी महीने की शुरुआत वुमन भास्कर क्लब की सखियों ने पारडसिंगा में माता अनुसूया के दर्शन के साथ किया। इस दौरान सदस्यों द्वारा माता को माल्यार्पण किया गया और सामूहिक आरती की गई। वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने पीले रंग का परिधान धारण किया। पारडसिंगा गांव में सती अनसूया माता मंदिर एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है, जहां लोग पर्यटन के साथ मंदिर में दर्शन करने के उद्देश्य से भी आते हैं। महिलाएं यहां आकर उत्साहित नजर आईं। इस आयोजन में जेडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ट्रेवल पार्टनर रहा।

महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा : दर्शन के बाद महिलाओं के लिए फूलों की रानी और बसंत क्वीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इसमें महिलाओं ने फूलों से आकर्षक तैयारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दर्शन के साथ आस-पास के पर्यटन स्थल का भी लाभ उठाया। साथ आए बच्चों ने वहां मौजूद खेलों का आनंद लिया। सभी ने हाई टी, नाश्ता और खाने का स्वाद चखा और आखिर में बस में अंताक्षरी खेलते हुए ढेर सारी यादों के साथ वापसी की।

यह रहीं विजेता

बसंत क्वीन : अर्चना चौरसिया (प्रथम), कल्पना मानकर (द्वितीय) और सुधा भगत (तृतीय)

फूलों की रानी : शुभांगी नानवटकर (प्रथम), मोनिका मेठवानी (द्वितीय) और कोमल शर्मा (तृतीय)

प्रोत्साहन पुरस्कार : सुनीता अग्निहोत्री

भक्त आस्था से आते हैं : पहले यहां छोटा सा शेड था। केंद्र सरकार की मदद से इसका सौंदर्यीकरण किया गया है। भक्तों के लिए यात्री निवास है, खाने का हेल्दी मैनेजमेंट है। गौशाला में 400 गायें हैं, जिनकी देखभाल काफी अच्छी तरह से की जाती है। हमारी कोशिश रहती है कि भक्त आस्था से आते हैं और यहां से आनंदित होकर जाएं। - विधायक चरण सिंह ठाकुर, अध्यक्ष सती अनुसया माता संस्थान, पारडसिंगा


Created On :   4 Feb 2025 4:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story