- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ठंडे बस्ते में वन उद्यान पड़ा है, 10...
Nagpur news: ठंडे बस्ते में वन उद्यान पड़ा है, 10 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल सफारी की संकल्पना

Nagpur news. वन विभाग की ओर से कई नये उपक्रम साकार करने हैं, जिसमें वन उद्यान भी शामिल है। नागपुर शहर में पहली बार वन उद्यान नारा परिसर में बनाने का सपना नगरवासियों को 5 साल पहले से दिखाया गया था, लेकिन आज तक यह साकार नहीं हो सका है।
3 साल से कोई हलचल नहीं
जानकारी के अनुसार कुल 10 हेक्टेयर जमीन पर इसे साकार किया जाना था। पहले शंकरपुर में इसे बनाया जाना था, लेकिन यहां से प्रस्ताव रद्द कर इसे नारा परिसर में साकार करने की घोषणा हुई थी। गत 3 साल से इस दिशा में कोई हलचल नहीं है। वन मंत्रालय की ओर से भी इस संबंध में कोई निधि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
दो उद्यान अधर में : शहर के आस-पास बहुत सी वन विभाग की खाली जमीन है। ध्यान नहीं रहने से यहां अतिक्रमण होते रहता है। यहां रहने वाले वन्यजीवों का अवैध तरीकों से शिकार भी होता है। ऐसी जमीन पर अब विभाग उद्यान का निर्माण करने वाली थी। पहला उद्यान एयरपोर्ट परिसर में शंकरपुर के पास 11.5 हेक्टेयर में बनाया जाना था। जगह ठीक नहीं होने से रद्द कर दिया था। दूसरा उद्यान नारा डिपो में 10 हेक्टयर जमीन पर बनाया जाना था। इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है, लेकिन कोई प्रतिसाद नहीं आया है। लगभग एक करोड़ की लागत से यह उद्यान बनने वाले हैं।
जल्द साकार करने की कोशिश
डॉ. भारतसिंह हाडा, डीएफओ ( प्रादेशिक), वन विभाग के मुताबिक शंकरपुर में बनने वाला उद्यान रद्द कर नारा में बनने वाले उद्यान का प्रपोजल भेजा गया है। जल्दी इसे साकार करने की कोशिश रहेगी।
Created On : 10 March 2025 2:07 PM