Nagpur News: दुष्कर्म पीड़ित बालिका और उसकी बहन को शिवसेना उबाठा ने लिया गोद

दुष्कर्म पीड़ित बालिका और उसकी बहन को शिवसेना उबाठा ने लिया गोद
  • रक्षा के उपाय नहीं
  • शिवसेना उबाठा ने उठाया कदम
  • दुष्कर्म पीड़ित बालिका और उसकी बहन को लिया गोद

Nagpur News : पारडी क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित बालिका और उसकी बहन को शिवसेना उबाठा ने गोद लिया है। दोनों बहनों की शिक्षा व विवाह का खर्च शिवसेना उबाठा वहन करेगी। पार्टी की उपनेता व मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने शनिवार को प्रकरण की जानकारी ली। शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने पारडी पुलिस स्टेशन का घेराव किया। दुष्कर्मी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को 8 वर्ष की बालिका से उसकी छोटी बहन के सामने दुष्कर्म किया गया था। इस प्रकरण को लेकर नागरिकों ने गहरा रोष व्यक्त किया। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी गणपत जयपुकर को गिरफ्तार किया है। पेडणेकर ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं रह गई है। गृहमंत्री के गृहनगर में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

रक्षा के उपाय नहीं

अपराधियों पर पुलिस का नियंत्रण नहीं रह गया है। राज्य में महिला अत्याचार की घटनाओं को देखते हुए महिला संरक्षण के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की जा रही है। महायुति सरकार केवल वादों आश्वासनों के भरोसे काम कर रही है। लाडली बहनाें की रक्षा की उपाय योजना नहीं की जा रही है। घेराव प्रदर्शन में शिवसेना के जिला प्रमुख किशोर कुमेरिया, यशवंत राहंगडाले, अंजुषा बोधनकर, निधि शिंदे, शालिनी सावंत, सोनाली म्हात्रे, अलका दलाल, सुशीला नाईक, सुरेखा खोब्रागडे, संदीप रियाल, हरि बानाईत, अंकुश कडू, महेंद्र कठाणे, अजय दलाल, अरविंद सिंह राजपूत, समित कपाटे, जीवन वर्मा, मीना अडकणे, रीना धनविजय सहित अन्य कार्यकर्ता थे।

Created On :   22 Sept 2024 1:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story