- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सावरबांधे लेआउट में महाशिवरात्रि पर...
Nagpur News: सावरबांधे लेआउट में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय समारोह का उत्साह में हुआ समापन

- सावरबांधे लेआउट में आयोजन
- दो दिवसीय समारोह का उत्साह में हुआ समापन
Nagpur News. उपराजधानी के सावरबांधे लेआउट में महाशिवरात्रि का पर्व खास रूप से मनाया गया। इस मौके पर दो दिवसीय समारोह का उत्साह के साथ समापन हुआ। शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय आयोजन किया गया था। 26 फरवरी की सुबह 7 बजे कुणाल तेलरांधे व रुचिरा तेलरांधे के हाथों महाभिषेक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर पं. विकास तिवारी ने दंपतियों से सामूहिक अभिषेक करवाया। सुबह 11 बजे पूर्णाहुति दी। दोपहर 3 बजे शारदा महिला भजन मंडल का भजन हुआ।
दोपहर बाद साबूदाना और प्रसाद वितरण किया गया। शाम 6 बजे आरती हुई। रात 9 बजे भजन का आयोजन किया गया था। 12 बजे महाआरती हुई।
इसके बाद 27 फरवरी की सुबह 7 बजे मंगल स्नान व आरती-पूजन के बाद शिवदर्शन का लाभ श्रद्धालुओं ने लिया। दोपहर 12 बजे भक्तिगीत व 3 बजे भजन कीर्तन हुआ। शाम 7 बजे आरती के बाद महाप्रसाद शुरू हुआ। यशोदादेवी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजू फाले, विजय फाले, धनराज चिखले, अनिल पेडुलवार, सुनील पेहुल पेहुलवार, किशन पेडुलवार, शुभम पेहुलवार, शुभम फाले ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने के लिए राजू पेडुलवार ने सभी का आभार जताया।
Created On :   28 Feb 2025 7:44 PM IST