Nagpur News: मौसम का हाल , अब लौटने लगा मानसून, झमाझम बरस रहे बदरा , लुढ़का पारा

मौसम का हाल , अब लौटने लगा मानसून, झमाझम बरस रहे बदरा , लुढ़का पारा
  • तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश
  • मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर
  • फिर भी उमस से नहीं मिल रही राहत

Nagpur News गुुरुवार 26 सितंबर को दिन भर हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहनों की रफ्तार रुक गई, तो बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई। नागपुर में भारी बारिश से वातावरण ठंडा हो गया। गर्मी व उमस से राहत मिली। गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

द्रोणिका का असर माैसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में ऊपरी हवा में चक्रवात है आैर एक द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र से बांग्लादेश तक बनी हुई है। इस कारण बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है आैर नागपुर समेत विदर्भ में बारिश हो रही है। मानसून विदर्भ में फिलहाल अपने आखिरी पड़ाव पर है। जानकारों के अनुसार, इस सीजन में आैसत से ज्यादा बारिश हो गई है।

भांडेवाड़ी में घरों में पानी घुसा दिन भर हुई बारिश के कारण भांडेवाड़ी अंतुजीनगर में लोगों के घरों में पानी घुस गया। पानी निकलने के रास्ते चोक हो गए। गटर भी चोक हो गए आैर पानी निकासी रुक गई, जिससे बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसा। दरअसल, बस्ती में बने सीमेंट के रास्ते ऊंचे हो गए आैर मकान का समतल नीचे हो गया। इस कारण भी रास्ते का पानी लोगों के घरों में घुसा। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची आैर पंप लगाकर घरों से पानी निकाला। फिर भी पूरी तरह पानी नहीं निकाला जा सका। लोग खुद ही बालटी से घर में जमा पानी बाहर निकाल रहे थे। घरों में रखा अनाज, खाने-पीने की चीजें, बिस्तर व कपड़े गीले हो गए। लोग रात में भी घर से पानी निकाल रहे थे।

आज से कम होगी बारिश नागपुर जिले में शुक्रवार से बारिश का असर कम होगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक बारिश हो सकती है आैर उसके बाद बारिश पर ब्रेक लग सकता है। शनिवार को मौसम खुलेगा आैर धूप खिल सकती है। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन बारिश की झड़ी लगने या झमाझम बारिश होने की संभावना कम है।

Created On :   27 Sept 2024 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story