Nagpur News: लोकसभा सदस्य किशोरीलाल शर्मा ने कहा - जनता ने मन बना लिया तो चुनाव में कोई विकास नहीं चलता

लोकसभा सदस्य किशोरीलाल शर्मा ने कहा - जनता ने मन बना लिया तो चुनाव में कोई विकास नहीं चलता
  • मुंबई में रहनेवालों को अमेठी का विकास कैसे दिखेगा
  • अमेठी के सांसद से ताजबाग में चादर पेश की

Nagpur News : सत्ता की राजनीति से जुड़े सवाल पर अमेठी के लोकसभा सदस्य किशोरीलाल शर्मा ने दो टूक कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही सत्ता तय करती है। जनता ने मन बना लिया तो चुनाव में कोई विकास नहीं चलता है। सत्ता परिवर्तन हो जाता है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लोकसभा चुनाव में पराजित कर चर्चा में आए शर्मा को कांग्रेस में गांधी परिवार का करीबी कार्यकर्ता समझा जाता है। रविवार को वे प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। राजीव गांधी,सोनिया गांधी व राहुल गांधी के चुनाव प्रबंधन का दायित्व संभाल चुके शर्मा यह भी कहा कि चुनावों में गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए। हमने गरिमा का ध्यान रखकर ही चुनाव लड़े हैं। मुझे राजीव गांधी ने सिखाया है कि किस तरह महिलाओं का सम्मान किया जाता है।

मुंबई में रहनेवालों को अमेठी का विकास कैसे दिखेगा

किसी का नाम लिए बगैर शर्मा ने कहा- क्षेत्र विकास के लिए संबंधित क्षेत्र की पहले की स्थिति की तुलना करना आवश्यक है। मुंबई में रहनेवालों को अमेठी का िवकास कैसे दिखेगा। मुंबई समान बड़ी इमारत हर क्षेत्र में तो नहीं हो सकती है। लेकिन अमेठी को उस क्षेत्र की नजर से ही देखे तो काफी विकास हुआ है। अमेठी में सात मंजिला इमारत राहुल गांधी ने ही बनवाई है। अमेठी से गांधी परिवार को 103 वर्ष पुराना संबंध है। अंगरेज काल में 1921 में किसानों पर गोली चलायी गई थी। तब पंडित जवाहरलाल नेहरु ने अमेठी को भंेट दी थी। 2019 में अमेठी में राहुल गांधी को पराजित के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया गया था। कुछ मामलों में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन में कमजोर साबित हुई थी। पत्रकार वार्ता में रमण पैगवार, तानाजी वनवे, संजय दुधे,हैदर दोसानी सहित अन्य पदाधिकारी थे।

अमेठी के सांसद से ताजबाग में चादर पेश की

हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह में पहुंचकर अमेठी के लोकसभा सदस्य किशोरीलाल शर्मा ने चादर पेश की। देश में अमन व भाईचारे की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही ताजबाग का दर्शन करने के लिए नागपुर आएंगे। ताजबाग परिसर के सौंदर्यीकरण योजना का जायजा लिया। रामटेक के लोकसभा सदस्य श्याम बर्वे, ताजबाग ट्रस्ट के सचिव अहमद राजा, इमरान खादिम, गिरीश पांडव,रमण पैगवार, टोनी जग्गीसिंह, हातिमभाई, महेश श्रीवास सहित अन्य कार्यकर्ता थे।


Created On :   6 Oct 2024 1:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story