Nagpur News: जनता का जीवनस्तर सुधारने के लिए अब हरसंभव होगा प्रयास - नितिन गड़करी

जनता का जीवनस्तर सुधारने के लिए अब हरसंभव होगा प्रयास - नितिन गड़करी
  • स्मार्ट पुलिस स्टेशन समेत 500 करोड़ के विकास कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण
  • जनता का जीवनस्तर सुधारने की कोशिश
  • देश का पहला प्रयोग रिंग रोड पर

Nagpur News : महानगरपालिका और स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व नागपुर में 500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया गया। कार्यक्रम में विधायक कृष्णा खोपडे, पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र कुमार सिंगल, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल, अजय चारठाणकर, स्मार्ट सिटी की सीईओ सौम्या शर्मा-चांडक, नासुप्र के सभापति संजय मीना, मुख्य अभियंता लीना उपाध्ये समेत अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी, विधायक कृष्णा खाेपड़े के हाथों पूनापूर पारडी के कौशल्य विकास केंद्र इमारत का लोकार्पण, स्मार्ट पुलिस स्टेशन इमारत का लोकार्पण, अग्निशमन केंद्र इमारत एवं निवासी संकुल समेत अन्य कामों का लोकार्पण, नंदग्राम प्रकल्प का भूमिपूजन, सी एण्ड डी वेस्ट प्रकल्प का आभासी पद्धती से लोकार्पण, चार स्वास्थ्यवर्धिनी केंद्र का आभासी पद्धती से लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि शहर में करीब 92 जलकुंभ बनाकर जलापूर्ति की समस्या का समाधान किया गया है। भंडारा और अमरावती के अंतर को कम करने के लिए उड़ानपुल को भी जल्द से जल्द आरंभ करने का प्रयास हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं की संरचना तैयार कर नागरिकों का जीवन बेहद सुखद और सुविधाजनक बनाने का हरसंभव प्रयास हो रहा है। पारडी के भवानी माता अस्पताल में निशुल्क हार्ट सर्जरी के सराहनीय कार्य को भी सहयोग किया जा रहा है। अस्पताल को कैथ लैब के लिए 8 करोड़ रुपए और 15 करोड़ रुपए से उपकरण और इमारत निर्माण सुविधा दी गई है। शहर में बिल्डरों के चंगुल से नागरिकों को बचाने के लिए स्मार्ट सिटी की तर्ज पर नासुप्र और मनपा ने स्मार्ट भूखंड विकसित करना चाहिए। शहर के विकसित इलाकों में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाना चाहिए।

देश का पहला प्रयोग रिंग रोड पर

केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने देश की पहली हवाई सेवा की तर्ज पर रिंग रोड पर ई बस सेवा आरंभ करने की जानकारी दी है। टाटा और स्कोडा कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में इलेक्ट्रीक बस सेवा आरंभ की जाएंगी। बस सेवा के लिए हिताची कंपनी से चार्जिग स्टेशन आरंभ किया जाएंगा। 18 बाय 24 मीटर आकार की ई बस की 135 सीट क्षमता होगी। पूरे रिंग रोड का चक्कर लगाने वाली बस में एसी के साथ्ज्ञ ही सीट के समीप टीवी और विमान सेवा की तर्ज पर चाय भी दी जाएंगी। डीजल बस की टिकट से करीब 30 फीसदी कम होगी। अपने भाषण में उपराजधानी में रास्ते, पेयजल, शिक्षा और परिवहन समेत बुनियादी समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है।

Created On :   6 Oct 2024 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story