Nagpur News: चलो पारडसिंगा - वुमन भास्कर क्लब ने ओर से पिकनिक का खास आयोजन

चलो पारडसिंगा - वुमन भास्कर क्लब ने ओर से पिकनिक का खास आयोजन
  • रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है
  • महिलाओं के लिए आयोजनों का दौर शुरू हो गया

Nagpur News. वुमन भास्कर क्लब का सदस्यता अभियान की शुरूआत होते ही क्लब द्वारा महिलाओं के लिए आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। प्यार के महीने यानी फरवरी के शुरुआत में महिलाओं के लिए पिकनिक का आयोजन किया गया है। यह पिकनिक 2 फरवरी को पारडसिंगा में आयोजित की गई। इस दौरान सभी को पारडसिंगा स्थित अनुसूया माता मंदिर में दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसमें जेडी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग हमारे ट्रेवल पार्टनर हैं।

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

पिकनिक में सुबह 8 बजे दैनिक भास्कर के कार्यालय में रिपोर्टिंग टाइम है। इसके बाद वहां पहुंचकर मंदिर में दर्शन आरती होगी। इसके अलावा वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में फूलों की रानी और वसंत क्वीन के रूप में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। इस दौरान महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम भी होंगे। सुबह पिकनिक के लिए निकलकर हाई टी से लेकर चाय नाश्ता की सुविधा की गई है। इन सभी का आनंद आप भी ले सकती हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसके लिए 17 ए, ग्रेट नाग रोड, विशम्भर भवन, दैनिक भास्कर कार्यालय के इस नंबर 0712-6642000, 7447443710 पर संपर्क करें।

Created On :   29 Jan 2025 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story