- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अभियंता युवती ने लगाई फांसी , पुणे...
Nagpur News: अभियंता युवती ने लगाई फांसी , पुणे में करती थी नौकरी, 15 दिन पहले लौटी थी

- सुसाइड नोट के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू
- दो लोगों को ठहराया मौत के लिए जिम्मेदार
Nagpur News मानकापुर थाना अंतर्गत एक अभियंता युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसके आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतका वैशाली सिद्धार्थ खडसे (28) मानकापुर निवासी थी। युवती ने लिखे गए नोट्स में से दो नोट्स सोशल मीडिया पर वायरल किए थे और मदद की गुहार लगाई थी।
दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार : परिजनों के अनुसार युवती पुणे के किसी कंपनी में बतौर अभियंता थी। करीब 15 दिन पहले वह नागपुर आई थी। उसकी मां नहीं है। पिता और भाई -भाभी के साथ रह रही थी। भाई पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। घर में वैशाली और उसके पिता ही थे। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे उसने पिता को फराली नास्ता लाने बाहर भेजा और घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी पुलिस को उसके पिता ने दी। पुलिस और परिजनों के हाथ वैशाली के लिखे हुए कुछ नोट्स लगे हैं, जो कि अंग्रेजी और मराठी में लिखे हैं। बहन को लिखी चिट्ठी में उसने दो लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह भी कहा है कि उसकी रूममेट ने उसे उसकी हत्या करने की धमकी दी है।
फेक वीडियो से फंसाने का आरोप : नोट्स में उल्लेख किया गया है कि 5 मार्च को इंदौर एयरपोर्ट पर उसका मोबाइल चोरी हो गया। उसने पुलिस में शिकायत लिखवानी चाही, लेकिन मोबाइल का बिल नहीं होने से पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। उसमें यह भी लिखा है कि उसने िकसी भी धर्म के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। कोई हमशक्ल लड़की की मदद से कुछ लोग उसके नाम से फेक वीडियो बनाकर उसे फंसाना चाहते हैं। परिजनों का कहना है िक वैशाली प्रयागराज से कोयम्बटूर गई थी। जबसे वह घर में आई है, तबसे िकसी मानसिक दबाव में थी। इस बारे में उसने िकसी से कोई बात नहीं की थी। घटना को लेकर मानकापुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बबन येडगे ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।
प्रारंभिक तौर पर मां का देहांत होने से वैशाली तनाव में होने का पता चला था। कुछ दिन पहले वह गायब भी रही है। बाद में खुद ही वापस आ गई। अगर मामला किसी धर्म से जुड़ा है या किसी दबाव में आकर कदम उठाया है, तो परिजनों को पूछताछ कर उसकी पड़ताल की जा रही है। गुरुवार को परिजनों को थाने बुलाया गया है। सुनीता मेश्राम, एसीपी, सदर जोन
Created On :   3 April 2025 12:53 PM IST