Nagpur News: मुंबई में दबोचा गया बांग्लादेशी, नागपुर हिंसा कनेक्शन की जांच

मुंबई में दबोचा गया बांग्लादेशी, नागपुर हिंसा कनेक्शन की जांच
  • पहले मोमिनपुरा में रहता था, फिर पुणे चला गया
  • मुंबई पुलिस को खुफिया जानकारी मिली

Nagpur News नागपुर में हुई हिंसा में बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ होने की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। बुधवार रात दादर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने अजीजुल रहमान नामक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया था, यह पहले नागपुर के मोमिनपुरा इलाके में रहता था, इसके बाद वह पुणे चला गया था। इसके बारे में मुंबई पुलिस को खुफिया जानकारियां मिली थीं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस इस बांग्लादेशी घुसपैठिये से पूछताछ कर रही है।

अब तक 112 आरोपियों की गिरफ्तारी : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर दंगों के बाद वहां रहने वाले कई बांग्लादेशी भाग खड़े हुए हैं। इस इनपुट के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच गिरफ्तार आरोपी की नागपुर हिंसा में भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि नागपुर हिंसा प्रकरण में फहीम खान, इंजीनियर हमीद सहित अब तक 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नागपुर में 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

जिसमें 4 साइबर पुलिस थाने में दर्ज किए गए हैं। साइबर पुलिस थाने में दर्ज आईटी एक्ट और देशद्रोह के मामले में पुलिस जल्द ही फहीम खान को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने वाली है। यह नागपुर के सेंट्रल जेल में बंद है।

पुलिस रिमांड पर भेजा : क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, दादर रेलवे स्टेशन से पकड़े गए अजीजुल रहमान के बारे में उन्हें जानकारी मिली थी। यह नागपुर से पुणे होते हुए मुंबई पहुंचा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। जहां उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Created On :   28 March 2025 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story