Nagpur News: न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर मनपा के बस ड्राइवर और कंडक्टर की हड़ताल जारी

न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर मनपा के बस ड्राइवर और कंडक्टर की हड़ताल जारी
  • दो यूनियन के कर्मचारी लौटे
  • तीसरी यूनियन अब भी काम रोकने पर डटी
  • भारतीय मजदूर संघ प्रणित आपली बस कंत्राटी कर्मचारी संघ से हड़ताल जारी

Nagpur News : मनपा की आपली बस सेवा के ड्राइवर और कंडक्टरों से जुड़ी तीसरी यूनियन भारतीय मजदूर संघ प्रणित आपली बस कंत्राटी कर्मचारी संघ से हड़ताल जारी है। हड़तालियों की ओर से बसो के संचालन में खासी परेशानी खड़ी की जा रही है। पुलिस बंदोबस्त के बाद भी बसों का संचालन में परेशानी हो रही है। प्रतिदिन 429 बसों से करीब 1.10 लाख यात्री परिवहन करते थे, लेकिन हड़ताल के चलते में 150 बसें में 80,000 यात्री चल रहे है। मनपा ने आपरेटर कंपनी आर के सिटी बस सर्विस को नो बस सेवा पर 3,000 रुपए दंड करने का पत्र भी दिया है। इसके साथ ही पुलिस बंदोबस्त में बस संचालन भी किया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की परेशानी समाप्त नहीं हो रही है। दो यूनियन के कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद भी तीसरी यूनियन भारतीय मजदूर संघ प्रणित आपली बस कंत्राटी कर्मचारी संघ से हड़ताल जारी है। ऐसे में आपरेटर आर के सिटी बस सेवा से जुड़े ड्राइवर और कंडक्टर काम पर नहीं आने से 429 में से केवल 150 बसेस का ही संचालन हो रहा है। कम बस के चलते शहर में प्रतिदिन 1 लाख 10 हजार की यात्री संख्या घटकर अब 80,000 रह गई है। इस संगठन के अधिकतर कंडक्टर और ड्राइवर मनपा की आपरेटर कंपनी आर के सिटी बस सेवा में होने से दिक्क्त हो रही है। इस आपरेटर को मनपा ने पत्र देने के साथ ही प्रतिदिन 3,000 रुपए का दंड लगाने का फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर हड़ताली कर्मचारियों की ओर से बस चलाने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों को धमकाने, तोड़फोड करने की घटनाओं को देखते हुए मनपा परिवहन विभाग ने पुलिस को पत्र भेजकर सुरक्षा भी ली है, लेकिन अब भी हड़ताली परेशान कर रहे है।

क्या है मामला

मनपा की आपली बस सेवा से जुड़े तीन मजदूर संगठनों में से दो ने हड़ताल वापस ले ली है। वंचित बहुजन माथाड़ी ट्रांसपोर्ट व जनरल कर्मचारी यूनियन और लाल बावटा वाहतूक कामगार यूनियन के कर्मचारी काम पर लौट गए है, जबकि तीसरी यूनियन भामसं प्रणित आपली बस कंत्राटी कर्मचारी संघ से हड़ताल जारी है। मनपा की ओर से मोटर वाहतूक कामगार अधिनियम 2010 के तहत तीनों आपरेटरों के ड्राइवर को 14,500 रुपए और कंडक्टर को 13,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। यूनियन की मांग है कि मनपा से साल 2015 के जीआर के तहत ड्राइवर को 24,500 रुपए और कंडक्टर 23,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएं। इस संबंध में मनपा से कोई भी फैसला लेने का अधिकार नहीं है। आपरेटरों और यूनियन के निवेदन पर मनपा ने राज्य सरकार को वेतनश्रेणी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव भेजा है।

बस ऑपरेटर को दंड

गणेश राठौड़, सहायक आयुक्त, परिवहन विभाग के मुताबिक बस संचालन नहीं होने को लेकर आपरेटर को दंडात्मक कार्रवाई के लिए पत्र दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस सुरक्षा में बसों का भी संचालन हो रहा है। यूनियन की मांग को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे गए है। यूनियन ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सहयोग करना चाहिए। हड़ताल से समस्या का समाधान संभव नहीं है।


Created On :   7 Oct 2024 11:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story