बयानबाजी: फिलहाल हम किसी भी चेहरे को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं करेंगे

फिलहाल हम किसी भी चेहरे को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं करेंगे
  • कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी चेन्निथला ने कहा
  • सीट साझेदारी को लेकर निर्णायक चर्चा जल्द
  • शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की जांच गृह विभाग कराए

डिजिटल डेस्क , नागपुर। महाविकास आघाडी में मुख्यमंत्री पद को लेकर वक्तव्यों के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा है कि कांग्रेस की ओर से कोई चेहरा मुख्यमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट नहीं किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ही मुख्यमंत्री तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीट साझेदारी को लेकर महायुति में जल्द ही निर्णायक चर्चा हो जाएगी। सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले की जांच गृहविभाग से करायी जाए।

गुरुवार को विमानतल में चेन्निथला ने पत्रकारों से बात की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि है महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर नाम घोषित कर देना चाहिए। जो भी नाम तय होगा उसका समर्थन किया जाएगा। इस पर कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि जिसके विधायक अधिक होंगे, मुख्यमंत्री भी उसी का होगा। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर उनकी रुचि नहीं है।

महाविकास आघाडी के नेताओं ने मुख्यमंत्री पद के बजाय यह ध्यान देना चाहिए कि सत्ता पर बैठे लोगों को कैसे हटाया जाए। विविध वक्तव्य सामने आ रहे हैं। इसी मामले पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी चेन्निथला ने कहा कि महाविकास आघाडी में मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद नहीं है। सबको साथ लेकर चलेंगे और महाविकास आघाडी एकत्र होकर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव के लिए सीट साझेदारी के संबंध में महाविकास आघाडी की दो बार बैठक हुई है। जल्द ही निर्णायक चर्चा होगी। सीट साझेदारी को लेकर नीति तैयार की गई है।

बदलापुर पर भी दुख जताते : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कोलकाता की घटना पर दुख जताया है। अच्छा होता कि बदलापुर की घटना पर भी दुख व्यक्त किया जाता। राष्ट्रपति राज्य नहीं, देश की है। सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में गृहविभाग जांच कराएं। प्रतिमा गिरने से न केवल आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि महाराष्ट्र का अपमान भी हुआ है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस मामले में दुख जताया है।

Created On :   29 Aug 2024 10:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story