- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनना मेरा...
लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनना मेरा अकेले का श्रेय नहीं - एकनाथ शिंदे

- भाजपा और शिवसेना में पैदा हुई खटास
- एकनाथ शिंदे का बयान
- लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनना मेरा अकेले का श्रेय नहीं
डिजिटल डेस्क, मुंबई। विज्ञापन को लेकर भाजपा और शिवसेना में पैदा हुई खटास के बीच कोल्हापुर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सर्वे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभरकर आना, मेरे अकेले का श्रेय नहीं है। इसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस साहित पूरे राज्य मंत्रिमंडल का योगदान है। शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य की विभिन्न परियोजनाओं को आर्थिक मदद दे रही है। इससे पूर्व की महाविकास आघाड़ी की सरकार के समय बंद पड़ी योजनाओं को गति मिल सकी है। इसलिए जनता ने सर्वे में असली शिवसेना और भाजपा सरकार को पसंद किया है। विज्ञापन में बालासाहेब ठाकरे का फोटो नहीं होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकारी विज्ञापन नहीं था। हमें विज्ञापन पर टिप्पणी करने के बजाय लोगों की भावना समझनी चाहिए। विपक्ष को आरोप लगाने दीजिए। हम लोग विपक्ष के आरोपों का जवाब दोगुना काम करके देंगे।
Created On :   14 Jun 2023 5:42 PM IST