सड़क दुर्घटना: नागपुर से यात्रियों को लेकर निकली एसटी बस पलटी , 1 यात्री की मौत

  • गाय को बचाते वक्त हादसा , 28 यात्री घायल
  • तेज से दौड़ रही गाय बस के सामने आते-आते बची
  • घायलों को किया अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर गणेशपेठ बस स्टैंड से अमरावती के लिए निकली एक एसटी शिवशाही बस नंदगांव पेठ दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमे एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 28 यात्री घायल हो गए हैं। चालक के अनुसार अचानक बस के सामने एक गाय दौड़ते हुए आ गई थी, ऐसे में इसे बचाने के चक्कर में चालक का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया और बस सड़क किनारे उतर कर पलटी हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन व अमरावती विभाग के एसटी महामंडल के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया है।

जानकारी के अनुसार अमरावती महामंडल की बस क्रमांक mh 09 m 1778 सुबह 8 बजे नागपुर से कुल 30 यात्री लेकर निकली थी। नागपुर अमरावती महामार्ग क्रमांक 6 पर बस गंतव्य की और दौड़ रही थी कि, नंदगावपेठ के पास रास्ते के एक छोर से एक गाय तेजी से दौड़कर रास्ता पार कर रही थी। बस की रफ्तार अच्छी थी, ऐसे में चालक ने बस को रोकने के प्रयास में मोड़ दिया लेकिन रफ्तार के कारण गाड़ी किनारे जाकर पलट गई। सड़क के किनारे मामूली खाई थी, जिसमे बस पलट गई। घटना के बाद यात्रियों का शोर शराबा होने लगा जिसके बाद महामार्ग से गुजरनेवाले वहां कतार से यहां रुकने लगे। वही बस से यात्रियों को निकलने की कवायदे करने लगे। इसमें एक यात्री की बस मैं ही गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वही 28 यात्री घायल हो गए। इसमें कई यात्री गंभीर घायल भी है।

नागपुर से बस निकली थी। बस हादसा नंदगांव पेट में हूवा है। अमरावती विभाग की बस है ऐसे में नागपुर विभाग का हस्तक्षेप नहीं है। स्थानीय पुलिस यात्रियों के परिजनों से संपर्क कर रहे है। विनोद चावरे, विभाग नियंत्रक, एसटी महामंडल नागपुर

गाय की मौत : जिस गाय को बचाने के लिए ये बड़ा हादसा हुआ, आखिर वह गाय भी बच नहीं सकी। बस की टक्कर लगने से गाय की मौत हो गई।

Created On :   25 Aug 2024 2:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story