- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नेपाल में आये भूकंप में पुणे के 39...
खतरा टला: नेपाल में आये भूकंप में पुणे के 39 सैलानी सुरक्षित

डिजिटल डेस्क, पुणे। बीती रात नेपाल में आये भूकंप में 128 लोगों की मौत की खबर है। इस दौरान पुणे से नेपाल गए 39 सैलानी भी वहां फंसे थे जिनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। हालांकि शनिवार की सुबह उनसे संपर्क होने से पुणे में उनके परिजनों ने राहत महसूस की है। बताया जा रहा है कि पुणे से पर्यटन के लिए नेपाल गए सभी 39 पर्यटक सुरक्षित हैं। भूकंप की खबर लगने के साथ ही उनसे संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनके परिजन चिंतित थे। हालाँकि आज सुबह उनसे संपर्क होने के बाद चिंतित परिजनों की जान में जान आयी।
पुणे के बानेर से 39 लोग पर्यटन के लिए नेपाल गये थे। उनकी इस नेपाल यात्रा का आयोजन आर्चिस टूर्स एंड ट्रैवेल्स द्वारा किया गया था। पुणे से गए पर्यटक शुक्रवार की रात नेपाल के चितवन स्थित एक होटल में ठहरे थे। रात करीब 12 बजे भूकंप के झटके महसूस होने से सभी पर्यटक घबरा गए। होटल में ठहरे सभी पर्यटक होटल से बाहर आकर एकत्र हो गये। जैसे ही पता चला कि नेपाल में भूकंप आया है, टूरिज्म कंपनी ने तुरंत काम शुरू कर दिया। पुणे से गए 39 पर्यटक आधी रात को गोरखपुर के लिए रवाना हुए।
टूरिज्म कंपनी की ओर से बताया गया है कि पुणे के पर्यटक गोरखपुर मार्ग से पुणे आएंगे। इस बीच बीती रात पुणे में जब पर्यटकों के घरवालों और रिश्तेदारों को जब पता चला कि नेपाल में भूकंप आया है तो वे घबरा गए। उसी में उन्होंने पर्यटकों से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, आधी रात तक संपर्क नहीं हो सका, जिसके चलते उनकी चिंता बढ़ गई। शनिवार की सुबह पर्यटकों से संपर्क होने और उनके सही सलामत रहने की खबर मिलने के बाद परिजनों की चिंता दूर हो गई।
Created On :   4 Nov 2023 6:35 PM IST