- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन...
मंगल प्रभात लोढ़ा: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राज्य में सार्वजनिक छुट्टी की जाए - मंगल प्रभात लोढ़ा

- श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे
- 22 जनवरी को अयोध्या में उत्सव
डिजिटल डेस्क, मुंबई. 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री और मुंबई उपनगर के पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर उस दिन राज्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग की है। लोढ़ा ने पत्र में लिखा है कि भगवान राम समूचे भारत के आदर्श हैं। अयोध्या का मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं बल्कि एक राष्ट्र मंदिर है। इसलिए 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी होनी चाहिए, जो संपूर्ण हिंदू समाज की मांग है।
लोढ़ा ने पत्र में यह भी मांग की है कि 22 जनवरी को सभी जगह दीपोत्सव मनाने के निर्देश दिए जाएं एवं सार्वजनिक दीपोत्सव की अनुमति दी जाए। लोढ़ा ने कहा कि पूरे देश में इस आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं एवं भाजपा के जन प्रतिनिधि मुंबई में कलश यात्रा का आयोजन भी कर रहे हैं। सभी लोग इस आयोजन में शामिल हो सकें इसलिए राज्य सरकार को छुट्टी का आदेश जारी करना चाहिए। इससे पहले भाजपा विधायक राम कदम मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 22 जनवरी के दिन पूरे राज्य में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। कदम ने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया था कि राज्य सरकार को इसके लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करना चाहिए।
Created On :   4 Jan 2024 8:46 PM IST