बयानबाजी: महाविकास आघाड़ी बताए मराठा समाज को कैसे देगी आरक्षण - बावनकुले

महाविकास आघाड़ी बताए मराठा समाज को कैसे देगी आरक्षण - बावनकुले
  • विपक्ष के गठबंधन महाविकास आघाड़ी को चुनौती
  • प्रदेश भाजपा का पुणे में रविवार को एक दिवसीय अधिवेशन
  • पार्टी के 5 हजार 300 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मराठा आरक्षण को लेकर विपक्ष के गठबंधन महाविकास आघाड़ी को चुनौती दी है। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बावनकुले ने कहा कि महाविकास आघाड़ी मराठा समाज को ओबीसी कोटे से आरक्षण देगी अथवा नहीं? इस बारे में महाविकास आघाड़ी को विधानसभा चुनाव के घोषणपत्र में लिखित आश्वासन देना चाहिए।

बावनकुले ने कहा कि मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा की भूमिका स्पष्ट है। हम चाहते हैं कि मराठा समुदाय को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। लेकिन ओबीसी की कीमत पर नहीं। भाजपा ओबीसी का आरक्षण कम करके मराठा समाज को आरक्षण देने को समर्थन नहीं करेगी। बावनकुले ने कहा कि पूर्व की फडणवीस सरकार ने मराठा समाज को आरक्षण दिया था। लेकिन उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में तत्कालीन ठाकरे सरकार मराठा आरक्षण को टिका नहीं पाई थी। लेकिन बाद में प्रदेश की वर्तमान सरकार ने मराठा आरक्षण को लागू किया है।

पुणे में भाजपा का अधिवेशन आज : प्रदेश भाजपा का पुणे में रविवार को एक दिवसीय अधिवेशन होगा। इस अधिवेशन में पार्टी के 5 हजार 300 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले इस अधिवेशन को काफी अहम माना जा रहा है। शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि पार्टी के अधिवेशन में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहब दानवे राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेंगे। जबकि मुंबई भाजपा अध्यक्ष प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार के अभिनंदन के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे। अधिवेशन के पहले सत्र के समापन के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी संबोधित करेंगे। दूसरे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश संगठनात्मक काम के लिए मार्गदर्शन करेंगे। फिर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र पार्टी के 5 हजार 300 पदाधिकारी मौजूद रहेंगेडणवीस राज्य महायुति सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अधिवेशन के समापन भाषण को संबोधित करेंगे। बावनकुले ने दावा किया कि इस अधिवेशन से प्रदेश भाजपा के 35 लाख कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी।

Created On :   20 July 2024 2:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story