- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शिर्डी में गोमांस और भिखारियों की...
Mumbai News: शिर्डी में गोमांस और भिखारियों की मनमानी पर रोक - राधाकृष्ण विखे-पाटील

- साईंबाबा के जीवन पर आधारित एक थीम पार्क बनेगा
- शिर्डी में गोमांस और भिखारियों की मनमानी पर रोक
Mumbai News. शिर्डी स्थित साईबाबा देवस्थान में आनेवाले भक्तों की आस्था को ध्यान मेंरखते हुए पूरे अहिल्यानगर में गोमांस बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अब कोई गोमांस बेचतेहुए पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों से भिखारियों की मनमानी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। यह जानकारी अहिल्यानगर के पालकमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री (गोदावरी विकास महामंडल) राधाकृष्ण विखे पाटील ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दी है। विखे-पाटील ने बताया कि शिर्डी समेत पूरे जिले में सभी अवैध कत्लखाने बंद कर दिए गए हैं। जिले में अब कहीं भी गो हत्या नहीं होती है।
विखे-पाटील ने कहा कि उन्हें पिछले काफी समय से शिर्डी में भक्तों से लूट होने की खबरें मिल रही थीं। होटल प्रबंधन भक्तों से ज्यादा पैसे वसूले रहे थे। जिसे अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब भक्तों को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की लूट या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही साईबाबा के महाप्रसाद में बाहरी लोगों की घुसपैठ खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा साईदर्शन के लिए आनेवाले भक्तों को टोकन देने की व्यवस्था की गई है, ताकि भक्त मुफ्त में मिलने वाले प्रसाद से वंचित न रहें। इसके साथ ही मंदिर परिसर में अनधिकृत निर्माण कार्यों को भी तोड़ दिया गया है। पाटील ने यह भी बताया कि साईबाबा के जीवन पर आधारित एक बड़ा थीम पार्क शिर्डी में स्थापित किया जाएगा, जिसकी जल्द ही आधारशिला रखी जाएगी।
Created On :   16 March 2025 8:07 PM IST