Mumbai News: दिवाली और छठ पर्व पर गांव जानेवालों की सहूलियत के लिए फैसला, जोड़े जाएंगे अस्थाई कोच

दिवाली और छठ पर्व पर गांव जानेवालों की सहूलियत के लिए फैसला, जोड़े जाएंगे अस्थाई कोच
  • साधारण और स्लीपर के यात्रियों को होगा फायदा
  • मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों में जोड़े जाएंगे अस्थाई कोच

Mumbai News : दिवाली और छठ पर्व पर गांव जानेवाले लोगों की सहूलियत के लिए मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों में अस्थाई कोच जोड़े जाएंगे। साधारण और शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के यात्रियों को इसका फायदा होगा। त्योहारी में भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला किया है। मध्य और पश्चिम रेलवे पहले ही दिवाली-छठ पर्व के लिए 729 विशेष गाड़ियां चलाने की घोषणा कर चुकी हैं। इस वर्ष दिवाली और छठ पर्व के लिए पश्चिम रेलवे 21 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच 285 गाड़ियां चलाएगी। इनमें मुंबई से यूपी और बिहार के लिए 87 स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। इसी तरह से सूरत से 78, वड़ोदरा से 9, अहमदाबाद से 57, भावनगर से 9, राजस्थान से 24 , रतलाम से 21 ट्रेनें चलाई जाएंगी। मध्य रेलवे उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ज्यादा विशेष गाड़ियां चलाएगी।

वाराणसी-गोरखपुर की गाड़ियां फुल

दिवाली मनाने के लिए लाखों लोग गांव जाते हैं। 20 अक्टूबर से 30 नवंबर (2024) के बीच यूपी-बिहार जानेवाली सभी गाड़ियां फुल हैं। मुंबई से गोरखपुर, वाराणसी, दानापुर, छपरा, लखनऊ, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आसनसोल, संतरागाछी आदि जगह जानेवाली गाड़ियों के स्लीपर क्लास में 100 से 175 वेटिंग है। ज्यादातर ट्रेन की वातानुकूलित श्रेणी (एसी क्लास) में 100 से अधिक वेटिंग है।

विनीत अभिषेक, सीपीआरओ, पश्चिम रेलवे के मुताबिक दिवाली और छठ के लिए रेगुलर ट्रेन के अलावा यूपी-बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस साल 2023 के मुकाबले ज्यादा अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर कुछ गाड़ियों में अस्थाई कोच भी जोड़े जाएंगे।


Created On :   16 Oct 2024 3:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story