थामा हाथ: भाजपा के पूर्व सांसद शिशुपाल पटले बने कांग्रेसी, पटोले की मौजूदगी में हुए शामिल

भाजपा के पूर्व सांसद शिशुपाल पटले बने कांग्रेसी, पटोले की मौजूदगी में हुए शामिल
  • भंडारा-गोंदिया सीट के भाजपा के पूर्व सांसद
  • पूर्व सांसद शिशुपाल पटले कांग्रेसी बन गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई. भंडारा-गोंदिया सीट के भाजपा के पूर्व सांसद शिशुपाल पटले कांग्रेसी बन गए हैं। शिशुपाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे विदर्भ में भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की मौजूदगी में शिशुपाल ने कांग्रेस में प्रवेश किया। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में शिशुपाल ने राकांपा (अविभाजित) के तत्कालीन उम्मीदवार प्रफुल्ल पटेल को हराया था। दादर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पटोले ने कहा कि शिशुपाल का भंडारा और गोंदिया में मानने वाला बड़ा वर्ग है। इससे उनके पार्टी में शामिल होने से विदर्भ में कांग्रेस का संगठन और मजबूत होगा। पटोले ने कहा कि भाजपा और महायुति के घटक दलों के नेता सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं। इसलिए आने वाले समय में सत्तारूढ़ भाजपा समेत उसके घटक दलों के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। जबकि शिशुपाल ने कहा कि मैं कई सालों से भाजपा में काम किया। लेकिन अब भाजपा पहली जैसी पार्टी नहीं रह गई है। भाजपा अब व्यापारियों और ठेकेदारों की पार्टी बन गई है।


Created On :   16 Aug 2024 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story