- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नकली पुलिस ने दम्पति को ठगा
वर्धा: नकली पुलिस ने दम्पति को ठगा

- दम्पति को ठगा
- नकली पुलिस बनकर आए आरोपी
डिजिटल डेस्क, वर्धा. नकली पुलिसकर्मियों ने सोमवार शाम चेकिंग का डर बताकर दंपति को ठग लिया। मामला समुद्रपुर पुलिस थाने में सामने आया। कानापुर निवासी हनुमान भाउराव मोहीजे की शिकायत पर समुद्रपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। फरियादी अपनी पत्नी के साथ हिंगणघाट से पलसगांव में दोपहिया क्रमांक एमएच 32 डब्ल्यू 0410 से जा रहे थे। हलदगांव पाटी परिसर में पीछे से दोपहिया पर आए दो लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें रोककर वाहन के दस्तावेज व हेलमेट पूछे और कहा आगे चेकिंग चल रही है। इसी के साथ पत्नी के गले का मंगलसूत्र बैग में रखने को कहा। महिला ने मंगलसूत्र बैग में रखा तो उन्होंने बैग चेक कर वापस लौटा दिया। आगे जाकर देखने पर बैग से मंगलसूत्र गायब था। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Created On :   27 Sept 2023 7:37 PM IST