दर्दनाक हादसा: पंढरपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त - 5 की मौत, परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता

पंढरपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त - 5 की मौत, परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता
  • मुख्यमंत्री घायलों से मिले
  • 5 तीर्थयात्रियों की मौत
  • मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता मिलेगी

डिजिटल डेस्क, पनवेल। डोंबिवली से पंढरपुर जा रही बस पनवेल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 5 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घायलों से अस्पातल जाकर भेंट की। इस दुर्घटना में जिनकी मौत हुई है उनके परिजनों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की। सोमवार रात करीब 1 बजे बस पनवेल आगे जा रही थी तभी आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकराकर खाई में जा गिरी। बस गिरने से कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पनवेल पुलिस ने घायलों को कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 8 गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है तो वहीं मृतकों का पोस्मार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पनवेल के पुलिस उपायुक्त विवेक पानसारे ने बताया कि बस में करीब 54 लोग सवार थे और सभी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर में भगवान विट्ठल के दर्शन करने जा रहे थे। चालक बस काफी तेज गति से चला रहा था जिसके चलते बस पर उसका नियंत्रण छूट गया और वह आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और बस नीचे खाई में जा गिरी।

घायलों से मिले सीएम शिंदे

सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिंदे ने पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का आर्थिक सहाता दिये जाने की घोषणा की है।

Created On :   16 July 2024 3:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story