जबलपुर: काँचघर चौक पर फूटी राइजिंग मेन लाइन, चार वार्डों में नहीं मिला पानी

काँचघर चौक पर फूटी राइजिंग मेन लाइन, चार वार्डों में नहीं मिला पानी
  • सुधार कार्य के दौरान दिन भर लगा जाम, आज सुबह से मिलेगा पानी
  • नगर निगम से पानी के टैंकर आ तो रहे हैं, लेकिन सभी क्षेत्रों में पानी नहीं पहुँचा पा रहे हैं
  • शुक्रवार सुबह से पेयजल की सप्लाई की जाएगी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। काँचघर चौक पर ललपुर फिल्टर प्लांट से आने वाली राइजिंग मेन लाइन फूट गई। इससे चार वार्डों में रहने वाले लोगों को दो दिन से पानी नहीं मिल पाया। यहाँ रहने वाले लोग पानी के लिए तरसते रहे।

वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को सुधार कार्य के दौरान दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। गुरुवार शाम को सुधार कार्य पूरा हो पाया। शुक्रवार सुबह से पेयजल की सप्लाई की जाएगी।

पूर्व पार्षद संजय साहू ने बताया कि राइजिंग मेन लाइन फूटने से श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, शीतलामाई वार्ड, सेठ गोविन्ददास वार्ड और सिद्धबाबा वार्ड में पानी की सप्लाई बंद हो गई।

यहाँ रहने वाले लोग दो दिन से पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। नगर निगम से पानी के टैंकर आ तो रहे हैं, लेकिन सभी क्षेत्रों में पानी नहीं पहुँचा पा रहे हैं।

सँकरी गलियों में रहने वाले लोगों को दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि राइजिंग मेन लाइन के सुधार का काम पूरा कर लिया गया है।

Created On :   2 Feb 2024 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story