- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- विहिप की शौर्य यात्रा में झड़प,...
Jabalpur News: विहिप की शौर्य यात्रा में झड़प, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की

- घंटों चले प्रदर्शन के बाद मिलौनीगंज में ही कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ कर यात्रा को समाप्त किया।
- प्रशासन ने शौर्य यात्रा को अनुमति नहीं दी थी
Jabalpur News: अयोध्या श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन की स्मृति में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा मंगलवार को गोविंदगंज स्कूल दमोहनाका से शौर्य यात्रा निकाली गई। चूँकि प्रशासन ने शौर्य यात्रा को अनुमति नहीं दी थी, जिसके चलते मिलौनीगंज पर ही पुलिस ने यात्रा को रोक दिया।
इस दौरान गहमा-गहमी का माहौल निर्मित हुआ। कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। घंटों चले प्रदर्शन के बाद मिलौनीगंज में ही कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ कर यात्रा को समाप्त किया।
सूत्रों के अनुसार विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल को दमोहनाका से मिलौनीगंज, मोतीनाला होते हुए गोहलपुर तक यात्रा निकालने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी। मंगलवार को प्रांत अध्यक्ष सुनील भागचंदानी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई, इससे गहमा-गहमी की स्थिति बनी। प्रदर्शन में पंकज श्रीवात्री, सुमित सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Created On :   25 Dec 2024 6:39 PM IST