जबलपुर: वीआईपी सुरक्षा के दौरान नियमों को दरकिनार कर लगाई जा रही ड्यूटी

वीआईपी सुरक्षा के दौरान नियमों को दरकिनार कर लगाई जा रही ड्यूटी
  • वर्षों से एक क्षेत्र में विद्युत कर्मी कार्य करता है और उस क्षेत्र का उसे ज्ञान भी होता है।
  • सिटी सर्किल के अधिकारी नियमों को दरकिनार कर देते हैं।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। वीआईपी प्रवास के दौरान लाइन स्टाफ की जगह ऑफिस स्टाफ की ड्यूटी लगाने वाले जबलपुर सिटी सर्किल के अधिकारियों में मुख्य अभियंता के पत्र से हड़कंप मचा हुआ है।

मप्र विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व क्षेत्र कंपनी के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर बताया था कि जब कभी भी जबलपुर में वीआईपी आते हैं या अति आवश्यक कार्य के दौरान तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है तो इसमें सिटी सर्किल के अधिकारी नियमों को दरकिनार कर देते हैं।

वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा और नियमों के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। इस बात को लेकर संघ द्वारा जबलपुर रीजन के मुख्य अभियंता का ध्यानाकर्षण कराया गया था। पत्र में कहा गया था कि वीआईपी प्रवास या अति आवश्यक कार्य के दौरान नियमित कर्मचारियों की ड्यूटी प्राथमिकता से लगाई जाए, उसके बाद संविदा या आउटसोर्स कर्मी की ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही तकनीकी कर्मियों की जिस क्षेत्र में ड्यूटी लगाई जाए, उसे उस क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की पूरी जानकारी होना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्षों से एक क्षेत्र में विद्युत कर्मी कार्य करता है और उस क्षेत्र का उसे ज्ञान भी होता है।

Created On :   17 July 2024 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story