पुलिस को मिली सफलता: 6 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण , एक अन्य पुलिस गिरफ्त में

6 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण , एक अन्य पुलिस गिरफ्त में
  • 2 लाख का इनामी खूंखार जनमिलिशिया सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में
  • गड़चिरोली के सुरक्षाबलों को एक बार फिर मिली बड़ी सफलता
  • पुलिस थानों में 7 गंभीर मामले हैं दर्ज

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। गड़चिरोली जिला पुलिस विभाग के सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जहां सी-60 दल के जवानों ने 2 लाख रुपए इनामी एक खूंखार जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की वहीं बुधवार, 21 अगस्त को एक 6 लाख रुपए इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। गिरफ्तार जनमिलिशिया का नाम अहेरी तहसील के भंगारामपेठा निवासी प्रमोद मधुकर कोडापे (37) होकर उस पर कापेवंचा निवासी रामजी आत्राम की हत्या का आरोप है। वहीं आत्मसमर्पित महिला का नाम भामरागढ़ तहसील के तुर्रेमरका गांव निवासी संगीता पुसू पोदाडी उर्फ सोनी उर्फ सरिता उर्फ कविता (40) बताया गया है।

बुधवार, 21 अगस्त काे 6 लाख रुपए इनामी महिला नक्सली भामरागढ़ तहसील के तुर्रेमरका गांव निवासी संगीता पुसू पोदाडी उर्फ सोनी उर्फ सरीता उर्फ कविता (40) ने पुलिस दल के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वर्ष 2007 छग राज्य के नैबरेड दलम में वह शामिल हुई। उसके खिलाफ छग राज्य के विभिन्न पुलिस थानों समेत गड़चिरोली जिले के पुलिस थानों में 7 गंभीर मामले दर्ज हैं। ज महाराष्ट्र सरकार ने उसके पुनर्वसन के लिए 4 लाख 50 हजार रुपए की निधि मंजूर की है।

वहीं मंगलवार 20 अगस्त को अहेरी तहसील के जिमलगट्टा उपविभाग के तहत आने वाले दामरंचा पुलिस मदद केंद्र के भंगारामपेठा जंगल परिसर में पुलिस दल के जवानों के साथ सीआरपीएफ के जवान नक्सल खोज अभियान पर तैनात थे। इस दौरान एक व्यक्ति जंगल परिसर में संदेहास्पद स्थिति में दिखायी दिया। पुलिस जवानों ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसका नाम प्रमोद कोडापे होने का पता चला और उस पर 24 नवंबर 2023 को कापेवंचा गांव निवासी रामजी आत्राम की हत्या का आरोप होने का भी सिद्ध हुआ। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद जवानों ने प्रमोद कोडापे को गिरफ्तार कर लिया। प्रमोद वर्ष 2017 से जनमिलिशिया सदस्य के रूप में कार्यरत था।

Created On :   22 Aug 2024 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story