छिंदवाड़ा: रिपोर्ट में कमियां, फिर से मांगी जानकारी, नोटिस भी किए जारी

रिपोर्ट में कमियां, फिर से मांगी जानकारी, नोटिस भी किए जारी
  • पटवारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को 317 अवैध कॉलोनियों की सूची भेजी
  • रिपोर्ट में कमियां, फिर से मांगी जानकारी, नोटिस भी किए जारी

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। पिछले दिनों पटवारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को 317 अवैध कॉलोनियों की सूची भेजी थी, लेकिन प्रशासन द्वारा जिन-जिन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। इस सूची में बिंदुवार जानकारी अधूरी थी। जिसके कारण अधिकारियों ने अधिकांश अवैध कॉलोनियों का नए सिरे से सर्वे कर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया है। इसमें जिन कॉलोनियों की रिपोर्ट सही थी उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़े -दो सप्ताह से प्रशासन को रिपोर्ट का इंतजार, आरोपियों पर रुकी कार्रवाई

अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने सिरे से सर्वे कराते हुए शहरी क्षेद्ध के आसपास काटी गई अवैध कॉलोनियों की सूची पटवारियों से तलब की थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बिंदु तय किए थे। जिसके फार्मेट में भरकर ही पटवारियों को रिपोर्ट से अवगत कराना था, लेकिन जानकारी आने के बाद पाया गया कि अधिकांश पटवारियों ने फॉर्मेट के मुताबिक जानकारी नहीं दी है। जिस पर अधिकारियों ने फिर से रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया है। इनमें जिन अवैध कॉलोनाइरों को नोटिस जारी किया गया। इनकी पेशी 29 व 30 मई को होना है। दरअसल, अधिकांश पटवारियों ने इस बात का उल्लेख ही नहीं किया है कि कॉलोनाइजर द्वारा अवैध कॉलोनी में कितने प्लॉटों की बिक्री कर दी गई और कितने प्लॉट बेचना बाकी है।

यह भी पढ़े -खाने का आर्डर लेने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

Created On :   29 May 2024 4:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story