खुलासा: दंपती ने मिलकर युवक को उतारा था मौत के घाट

दंपती ने मिलकर युवक को उतारा था मौत के घाट
  • पुलिस ने आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली है।

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। शहर के आनंदम के समीप 11 अगस्त की सुबह जुन्नारदेव का एक युवक घायल अवस्था में मिला था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने साइबर की मदद से आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। विवाद के दौरान युवक पर दंपती ने चाकू से हमला किया था।

पुलिस ने बताया कि 11अगस्त की सुबह जुन्नारदेव निवासी 32 वर्षीय विशाल पिता महेश यादव घायल अवस्था में मिला था। इलाज के दौरान 12 अगस्त को विशाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर छापाखाना शारदा चौक निवासी 22 वर्षीय पुष्पराज पिता मुकेश गोदरे और उसकी पत्नी 21 वर्षीय अंजली पति पुष्पराज गोदरे को पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपी पुष्पराज ने बताया कि चारफाटक के पास विशाल मिला था।

वह बाइक से उन्हें छोडऩे शारदा चौक आया था। इस दौरान विशाल ने पत्नी के साथ अभद्रता की थी। इससे नाराज दंपती ने मिलकर विशाल के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया था। आरोपियों ने विशाल का मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली है।

हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम

अंधे हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में कुंडीपुरा टीआई मनोज बघेल, कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी, एसआई धर्मेन्द्र कुशराम, आशीष बरकड़े, एएसआई मनोज रघुवंशी, ब्रजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक संतोष बघेल, हरीश वर्मा, आरक्षक जीवन रघुवंशी, करण रघुवंशी, अखिलेश, विकास बैस, रविन्द्र ठाकुर, आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह शामिल है।

Created On :   19 Aug 2024 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story