छिंदवाड़ा: फैक्ट्री में सायलो गिरने से एक मजदूर की मौत, एक मजदूर की हालत गंभीर

फैक्ट्री में सायलो गिरने से एक मजदूर की मौत, एक मजदूर की हालत गंभीर
  • फैक्ट्री में सायलो गिरने से एक मजदूर की मौत
  • एक मजदूर की हालत गंभीर
  • फैक्ट्रियों में कामगारों की सुरक्षा की हो रही अनदेखी

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/सौंसर।औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव स्थित फैक्ट्रियों में कार्यरत कामगारों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। कंपनियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ना होने से लगातार हादसे सामने आ रहे है। मंगलवार को औद्योगिक केंद्र विकास निगम स्थित एव्हीजे एग्रो कंपनी में अचानक एक सायलो (रसायन से भरा बड़ा टैंक) गिर गया। सायलो के मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल है। सायलो के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकालने में दस घंटे का समय लगा।

यह भी पढ़े -पानी में डूबने से चार मौतें... नदी में डूबा किसान, नाले में गिरने से दो की मौत, लापता का कुएं में मिला शव

लोधीखेड़ा टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि कंपनी में मंगलवार सुबह लगभग १० बजे एक सायलो अचानक गिर गया। यहां काम कर रहे कामगारों में से एक बिहार के घीवा निवासी १९ वर्षीय मिथलेश कुमार पिता सुरेन्द्रराम सायलो के मलबे में दब गया था। वहीं मलबे की चपेट में आने से बिहार के मोहनपुर कटरा निवासी २६ वर्षीय जयकृष्ण पिता खटराम कुमार को गंभीर चोट आई है। घायल को महाराष्ट्र सावनेर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिथलेश का शव बाहर निकालने रेस्क्यू टीम को दस घंटे का वक्त लगा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -छिंदवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने दिग्गजों की मौजूदगी में भरा नामांकन

कामगारों में आक्रोशित-

फैक्ट्री में कार्यरत कामगारों ने अपने साथी की मौत पर आक्रोश जताया। इस कंपनी में ज्यादातर मजदूर दूसरे राज्य से हंै। कामगारों की माने तो प्रबंधन द्वारा कामगारों के सुरक्षा की अनदेखी की जाती है। शिकायत करने पर काम से निकालने की धमकी दी जाती है।

क्या कहते हैं अधिकारी-

पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग को जांच करने पत्र लिखा गया है। जांच में लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- डीव्हीएस नागर, डीएसपी

Created On :   28 March 2024 4:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story