- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- सड़क तक फैली पेड़ों की डालियां, बन...
Chhindwara News: सड़क तक फैली पेड़ों की डालियां, बन रही हादसों की वजह, ११० किमी में छटाई शुरू

- सड़क तक फैली पेड़ों की डालियां, बन रही हादसों की वजह
- ११० किमी में छटाई शुरू
- मोड़ पर विजिबिलिटी में सुधार के लिए पुलिस महकमे की पहल
Chhindwara News: सड़क़ हादसों को रोकने पुलिस महकमे ने अच्छी पहल की है। छिंदवाड़ा से झिरपा तक ११० किमी मार्ग पर सडक़ किनारे लगे पेड़ों की डालियां वाहन चालकों के लिए आफत बन रही थी। खासकर सडक़ के मोड़ पर फैली पेड़ों की डालियों की वजह से दूर से आने वाले वाहन दिखाई नही देते है। जिसकी वजह से दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ रहा था। सडक़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने सडक़ पर फैली डालियों को हटाने की कवायद शुरू की है।
एसपी अजय पांडे की पहल पर शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सडक़ पर विजिबिलिटी में सुधार लाना है, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। लम्बे समय से सडक़ पर झुकी पेड़-पौधों की डालियों की वजह से वाहन चालकों को मार्ग स्पष्ट नहीं दिखाई देते थे। जिससे यहां अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। अब ११० किमी मार्ग के आसपास लगे पेड़ों की छटनी शुरू कर दी गई है।
तीन मौतों के बाद शुरू किया अभियान-
यातायात डीएसपी आरपी चौबे ने बताया कि बीती २० फरवरी को अम्बाड़ा में एक कार ने दो बुजुर्गों को रौंद दिया था। वहीं हादसे में कार सवार एक शख्स की भी मौत हो गई थी। घटनास्थल का मुआयना करने पर कार की तेज रफ्तार के अलावा हादसे की एक वजह यह भी सामने आई कि सडक़ पर कर्व था। यहां मोड़ पर झाडिय़ां और आम के पेड़ की वजह से विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटना की आशंका अधिक बढ़ गई थी। पुलिस अधीक्षक के माध्यम से सुधार के लिए एमपीआरडीसी से पत्राचार किया गया था।
पुलिस विभाग की अपील, वाहन धीरे चलाएं-
पुलिस विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि छिंदवाड़ा से झिरपा मार्ग पर पेड़ की टहनियों की छंटाई का कार्य चल रहा है। इस अभियान में सहयोग देते हुए वे इस कार्य पर सावधानीपूर्वक और धीमी गति से वाहन चलाएं।
पेड़ों की छंटाई से सुगम होगी यात्रा-
- सडक़ पर विजिबिलिटी में सुधार होगा।
- सडक़ पर खतरनाक तरीके से झूल रही शाखाएं हटाई जाएगी।
- दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सकेगा।
Created On :   4 March 2025 5:23 PM IST