Chhindwara News: पार्षद के खिलाफ शिकायत, विधायक और न्यूटन नप अध्यक्ष ने दी अनशन की चेतावनी

पार्षद के खिलाफ शिकायत, विधायक और न्यूटन नप अध्यक्ष ने दी अनशन की चेतावनी
  • पार्षद के खिलाफ शिकायत
  • विधायक और न्यूटन नप अध्यक्ष ने दी अनशन की चेतावनी

Chhindwara News: परासिया विधायक सोहन वाल्मिक और नगर परिषद न्यूटन चिखली की अध्यक्ष अनुपमा राय ने वार्ड क्र ९ के भाजपा पार्षद जयंत राय के खिलाफ कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत की है। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिनों में शिकायत पर उचित कार्रवाही नहीं हुई, तो अनशन आंदोलन करेंगे। पार्षद पर नप कर्मियों से अभद्रता करने, उनसे गाली गलौज करने और शासकीय कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

नप अध्यक्ष अनुपमा राय कहती हैं कि उक्त पार्षद के वार्ड क्षेत्र मेें कई विकास और निर्माण कार्य कराए गए। उसके बावजूद भी पार्षद द्वारा अभद्रता की जाती है। अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जाता है। परिषद की बैठक में महिला पार्षदों से अभद्र व्यवहार होता है। इसको लेकर महिला आयोग में भी शिकायत की गई है। इस मामले को लेकर 2 दिसम्बर को कलेक्टर और 11 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की गई। शिकायत पर कार्रवाही नहीं होने से अब आंदोलनात्मक रूख अपनाएंगे।

पार्षद ने भी दी आमरण अनशन की चेतावनी :

भाजपा पार्षद जयंत राय ने सीएमओ को पत्र लिखकर वार्ड में विकास और निर्माण कार्य नहीं करवाने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि मेरे वार्ड में आठ माह पूर्व प्रारंभ किया गया निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। पार्षद राय कहते हैं कि एक फरवरी से उक्त कार्य प्रारंभ कर निर्धारित अवधि में पूर्ण नहीं किया गया तो नप कार्यालय के समक्ष अनशन करूंगा।

Created On :   1 Feb 2025 3:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story