सीसीटीवी बंद मिले: डीन और सीएस से मांगा जवाब, संयुक्त कलेक्टर ने रात १२ बजे किया अस्पताल का निरीक्षण

डीन और सीएस से मांगा जवाब, संयुक्त कलेक्टर ने रात १२ बजे किया अस्पताल का निरीक्षण
  • सीसीटीवी बंद मिले
  • डीन और सीएस से मांगा जवाब
  • संयुक्त कलेक्टर ने रात १२ बजे किया अस्पताल का निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल के डॉक्टर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने कलेक्टर शीलेन्द्र ङ्क्षसह ने प्रशासनिक अधिकारियों को जवाबदारी सौंपी है। शुक्रवार रात लगभग १२ बजे संयुक्त कलेक्टर और नायब तहसीलदार ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम और कैमरे बंद थे। इस पर मेडिकल कॉलेज डीन और जिला अस्पताल के सीएस से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़े -पांच दिनों के लिए बंद हो जाते हैं सौ साल पुराने राधाकृष्ण मंदिर के पट, गोटमार के चलते सुरक्षा की दृष्टि से निभाई जाती है, मंदिर को ढंकने की परंपरा

जिला अस्पताल की विशेष सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने खासकर रात के वक्त ड्यूटी करने वाली महिला चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी जानी है। शुक्रवार रात 12 बजे संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी शुक्ला द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सीसीटीवी कंट्रोल रूम बंद था। इस दौरान कैमरे भी बंद पाए गए। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं, साथ ही मेडिकल कॉलेज के डीन से भी जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़े -एक्सीडेंट, जहर, फांसी और पानी में डूबने से छह लोगों ने गंवाई जान, धरमटेकड़ी चौकी, बिछुआ, मोहखेड़ और अमरवाड़ा थाने का मामला

Created On :   1 Sept 2024 5:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story