पर्यावरण दिवस: ब्रह्माकुमारी ने जेल परिसर में वृक्ष लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

ब्रह्माकुमारी ने जेल परिसर में वृक्ष लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
  • वृक्ष लगाकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
  • ब्रह्माकुमारी ने जेल परिसर में लगाया वृक्ष

डिजिटल डेस्क, पन्ना। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जेल परिसर पन्ना में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सीता बहिनजी ने सभी को इस दिवस के महत्वता बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति पर्यावरण से बहुत नजदीक से जुड़ी हुई है। हमारे जीवन शैली सदा ही पर्यावरण मित्र शैली रही है जो कि पर्यावरण संरक्षण का कार्य स्वत: करती है परंतु वर्तमान समय में हम प्रकृति से बहुत दूर चले गए हैं और प्रकृति तथा आध्यात्मिकता का समन्वय भी बिगड़ गया है। जिसके फलस्वरुप प्रकृति के पांच तत्वों का विध्वंसक रूप देखने को मिल रहा है। प्रकृति यह संदेश दे रही है कि अब जागने का समय है। मानव जीवन का अस्तित्व वृक्षों पर निर्भर है। कार्यक्रम में पन्ना जेलर आर.पी. मिश्रा ने संस्था की सराहना की एवं सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में बहिन जी ने सभी को पेड़ों के संरक्षण एवं पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिज्ञा कराई। कार्यक्रम में समस्त जेल स्टाफ एवं ब्रह्माकुमारी आश्रम के भाई-बहिनें उपस्थित रहे।

Created On :   7 Jun 2024 12:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story