सुसाइड: कर्ज के किश्तों से परेशान होकर युवा किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कर्ज के किश्तों से परेशान होकर युवा किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • रोहणी ग्राम की घटना
  • एक अन्य किसान की जहर पीने से मौत
  • किसान आत्महत्या से गांव में शोक

डिजिटल डेस्क, लाखांदुर (भंडारा) पिता द्वारा मृत्यु से पहले लिए फसल और ट्रैक्टर खरीदी के लिए गए कर्ज के किश्तों से परेशान होकर युवा किसान ने आम के पेड से लटकर खुदकुशी कर ली। घटना 10 सितंबर को सुबह 6 बजे सामने आई। मृतक युवा किसान का नाम रोहणी निवासी महेंद्र धनराज वझाडे (30) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहणी निवासी महेंद्र धनराज वझाडे (30) के पिता का दो महिने पहले दुर्घटना में देहांत हुआ था। उसके पिता ने मृत्यु के पहले सरकार से फसल कर्ज और ट्रैक्टर खरीदी के लिए कर्ज लिया था। पिता की मृत्यु के बाद सरकार से लिए फसल कर्ज और ट्रैक्टर की किश्त भरने से युवा किसान कुछ दिनों से चिंता में था। इसी चिंता में युवा किसान ने रात्रि के दौरान घर के परिसर स्थित आम के पेड़ को फांसी लगाकर खुदकुशी की। यह घटना सुबह मंगलवार, 10 सितंबर को सामने आयी। परिजनों ने इस बात की जानकारी लाखादुंर पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के आधार पर लाखांदुर पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक आशिष गद्रे, पुलिस अंमलदार विनोद मैंद और अन्य पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुचकर शव का पंचनाम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाखांदुर पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु दर्ज किया गया है। आगे की जांच थानेदार सचिन पवार के मार्गदर्शन में शुरू है।

कीटनाशक पीने से किसान की मृत्यु : कीटनाशक प्राशन करने पर किसान की इलाज दौरान मृत्यु हो गई। घटना 9 सितंबर को हुई। मृतक का नाम कोका ग्राम निवासी हंसराज गणराज हातझाडे (55) बताया जा रहा है। हंसराज ने 8 सिंतबर को कीटनाशक प्राशन किया था। उस पर भंडारा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज दौरान हंसराज की 9 सितंबर को मृत्यु हो गई। घटना को लेकर कारधा पुलिस धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक साखरे कर रहे हंै।


Created On :   11 Sept 2024 9:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story