सेंसेक्स 159 अंक गिरा, निफ्टी 17,600 के करीब बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (19 अप्रैल 2023, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 159.21 अंक यानी कि 0.27% की गिरावट के साथ 59,567.80 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.40 पॉइंट यानी कि 0.23% की गिरावट के साथ 17,618.75 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 79.57 अंक यानी कि 0.13% की गिरावट के साथ 59,647.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 21.70 पॉइंट यानी कि 0.12% की गिरावट के साथ 17,638.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 183.74 अंक यानी कि 0.31% की गिरावट के साथ बंद 59,727.01 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 46.70 अंक यानी कि 0.26% गिरावट के साथ बंद 17,660.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   19 April 2023 4:16 PM IST