सेंसेक्स 520 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, निफ्टी 17,700 पर रहा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (17 अप्रैल 2023, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 520.25 अंक यानी कि 0.86% नीचे 59,910.75 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 121.15 पॉइंट यानी कि 0.68% नीचे 17,706.85 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 541.23 अंक यानी कि 0.90% नीचे 59,889.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 135.70 पॉइंट यानी कि 0.76% नीचे 17,692.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते सत्र (13 अप्रैल 2023, गुरुवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 38.23 अंक यानी कि 0.063% की बढ़त के साथ 60,431.00 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 15.60 पॉइंट यानी कि 0.088% की बढ़त के साथ 17,828.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   17 April 2023 4:02 PM IST