सेंसेक्स 184 अंक नीचे, निफ्टी 17,700 से नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (18 अप्रैल 2023, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 183.74 अंक यानी कि 0.31% की गिरावट के साथ बंद 59,727.01 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.70 अंक यानी कि 0.26% गिरावट के साथ बंद 17,660.15 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 99.64 अंक यानी कि 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 60,010.39 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 26.20 अंक यानी कि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 17,733 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (17 अप्रैल 2023, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम कोगिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 520.25 अंक यानी कि 0.86% नीचे 59,910.75 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 121.15 पॉइंट यानी कि 0.68% नीचे 17,706.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   18 April 2023 3:55 PM IST