बॉलीवुड के लिए खास होगा यह साल, रिलीज हो रही बड़े बजट की ये मल्टीस्टारर फिल्में

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अभी तक सिर्फ वहीं फिल्में रिलीज होती थी, जिनमें एक हीरो हो और एक हीरोइन। बहुत ही कम ऐसा होता था कि मल्टी स्टारर फिल्म रिलीज हो। बॉलीवुड फिल्मों में यह ट्रेंड अब थोड़ा बदल रहा है। बैक टू बैक मल्टी स्टारर फिल्मों पर काम हो रहा है। इस साल दर्शकों को कई बड़े बजट की और मल्टी स्टारर फिल्में देखने को मिलेंगी। फिल्म अभी तक मल्टी स्टारर फिल्म में टोटल धमाल शामिल है। जल्द ही कलंक भी रिलीज होने वाली है। यह भी एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ मल्टी स्टारर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल रिलीज होने वाली हैं।

रितेश देशमुख,सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत, तारा सुतारिया और रवि किशन जैसे कलाकार इस फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म को मिलाप झवेरी निर्देशित कर रहे हैं। मरजावां इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार,तापसी पन्नू,सोनाक्षी सिन्हा और निथिया मेनन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह कहानी अंतरिक्ष की घटनाओं से प्रेरित कहानी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म हिडन फिगर्स से ली गई है, जो साल 2016 में आई थी। हिडन फिगर्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की उन अश्वेत महिला गणितज्ञ-वैज्ञानिकों की सच्ची कहानी थी, जिनके ज्ञान की बदौलत अमेरिका ने अंतरिक्ष की रेस में तत्कालीन सोवितय संघ को पीछे छोड़ा था।

लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में इस फिल्म की चर्चा है। सलमान के साथ इस फिल्म में कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज किया जा सकता है। फिलम् का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

कॉमेडी फिल्मों की फेमस सीरीज 'हाउसफुल' का चौथा पार्ट भी आने को तैयार है। इस मल्टी स्टारर सीरीज में रितेश देशमुख,अक्षय कुमार, बॉबी देओल और एक्ट्रेस कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2010 में आया था।

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवानी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। इस समय फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। इस फिल्म में करीना एक बार दमदार रोल में नजर आने वाली हैं। इसके पहले वे फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में फेमिनिस्ट के रोल में नजर आई थीं। फिल्म 'गुड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   14 April 2019 3:43 PM IST