BOLLYWOOD: अली संग शादी पर ऋचा ने दिया बड़ा बयान, कहा बच्चों के नाम बता दो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्डा और एक्टर अली फजल की शादी की खबरें बीते कुछ समय से लगातार सामने आ रही है। कई बार अफवाहों के बाजार में इनकी शादी का ऐलान भी हो चुका है। इन सभी अफवाहों को लेकर एक्ट्रेस ऋचा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी शादी की खबरों पर बोलते हुए कहा कि उन्हें भी उनकी शादी के बारे में बताया जाए।
ऋचा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, सुबह 9 बजे हमारी शादी हुई, 4 बजे हमारी शादी टूट गई। यार आप लोग तय कर लो और हमें बता दो हम देख लेंगे। जब आप ये सब कर ही रहे हो तो जरा बच्चों के नाम भी सोच लें हमारे बच्चे किस स्कूल में जाएंगे। सुना है डोनेशन लगता है दे देना प्लीज लव यू आपको। बता दें कि मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जून-जुलाई के महीने में शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी समारोह दिल्ली और मुंबई में आयोजित किया जाएगा। दोनों परिवार संभावित स्थानों की एक लिस्ट तैयार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें तारीख तय होने के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

अब इनके रिश्ते की सच्चाई क्या है ये तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा। बात करें अली की तो वो मिर्जापुर-2 में नजर आने वाले हैं। बता दें, मिर्जापुर के पहले सीजन में अली ने अपने दमदार अभिनय से सबको चौंका दिया था। और इस सीरीज को बहुत पसंद किया गया था।

'फुकरे' के दो साल के अंदर, वो दोनों रिलेशन में आए। इस जोड़े ने अपने रिश्ते को हमेशा मीडिया और कैमरों की नजरों से दूर रखा, लेकिन सितंबर 2017 में दोनों को सार्वजनिक रूप से देखा गया। जब ऋचा अली के साथ 74 वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उनकी हॉलीवुड फिल्म, विक्टोरिया और अब्दुल के प्रीमियर पर गई।

ऋचा और अली अक्सर एक साथ अपनी फोटो पोस्ट करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी को एक साथ फैन्स भी बेहद पसंद करते हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का खुलकर इजहार करते रहते हैं। फिल्म 'फुकरे' की शूटिंग के दौरान ऋचा और अली अच्छे दोस्त बन गए।
Created On :   14 Feb 2020 5:35 PM IST