किसके जैसे है करीना कपूर के दोनों बच्चें ? एक्ट्रेस ने बताया अंतर, कहा- टिम और जेह की पर्सनैलिटीज है अलग

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बच्चें है। करीना ने फरवरी, 2021 में ही अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी किताब "प्रेग्नेंसी बाइबल" लान्च की। दरअसल, करीना ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी पर आधारित इस किताब कई खुलासे किए है। एक्ट्रेस ने बताया है कि, उनके दोनों बच्चों की पर्सनैलिटीज बिल्कुल अलग है।
करीना ने लिखा कि, तैमूर की तरह जेह भी सी-सेक्शन की डिलीवरी से पैदा हुए थे। लेकिन, दोनों में काफी अंतर है। तैमूर जहां तेजतर्रार स्वभाव के है तो वहीं, जेह शांत नेचर के है। करीना का मानना है कि, तैमूर बिल्कुल सैफ अली खान पर गए है, वो अपने पिता के जैसे दिखते भी है। लेकिन, जेह करीना पर गए है और अपनी मां की तरह ही दिखते है।
करीना आगे लिखती है कि,"अगर आपकी पहली बार डिलीवरी सी-सेक्शन की हुई है तो, दूसरी बार नैचुरल तरीके से डिलीवरी करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। बहुत से डॉक्टर इसके खिलाफ सलाह देते है। मैंने जेह के लिए 40 सप्ताह तक इंतजार किया और फिर सी का विकल्प चुना। मैं ओटी में बहुत अनकंफर्टेबल थी, क्योंकि जेह अभी भी बहुत ऊंचा था और इस तरह मेरे डायाफ्राम पर दबाव डाल रहा था। मेरी पीठ पर भी बहुत दबाव था।"
करीना कहती है कि, जब टिम पैदा हुआ था तो उस वक्त वो चिल्लाया नहीं था। लेकिन, जेह ने जो पहली चीज की वो "चिल्लाना" थी। बता दें कि, करीना ने हाल ही में अपने छोटे बेटे के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि, उनका नाम जहांगीर अली खान है। लोगों ने इस नाम पर करीना और उनके पूरे परिवार को काफी ट्रोल भी किया है।
Created On :   14 Aug 2021 12:56 PM IST