Happy Birthday Vicky Kaushal: इन फिल्मों में विक्की कौशल ने दिखाया अपनी एक्टिंग का जलवा, ये हैं उनकी सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्की का जन्म 16 मई 1988 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनके पिता श्याम कौशल जाने-माने स्टंटमैन और एक्शन डायरेक्टर भी है। वहीं मां का नाम वीणा देवी है। विक्की ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप के साथ मूवी "गैंग्स ऑफ वासेपुर" में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की। इसके बाद विक्की कौशल ने लव शव ते चिकन खुराना और बॉम्बे वेलवेट में छोटा रोल निभाए। साल 2015 में आई फिल्म "मसान" में विक्की ने लीड रोल निभाया और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। विक्की अपनी फिल्मों से लगातार दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। आज विक्की कौशल के जन्मदिन पर हम बॉक्स ऑफिस पर उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर एक नज़र डालते हैं।

विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप की मल्टीस्टारर फिल्म मनमर्जियां में भी सुर्खिया बटरोने में कामयाबी हासिल की थी। फिल्म महज 25.57 करोड़ रुपए का कारोबार करने में सफल रही। लेकिन विक्की ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों और समीक्षाकों का दिल जीत लिया था।

मेघना गुलजार की जासूसी थ्रिलर फिल्म राज़ी में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 122.39 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कम स्क्रीन होने के बावजूद विक्की ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू चलाने में कामयाबी हासिल की और दर्शकों का दिल जीत लिया।

उरी: सर्जिकल स्ट्राइक विक्की अबतक की शानदार फिल्म रही है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने दर्शकों के साथ समीक्षकों को भी अपने बेहतरीन एक्टिंग से प्रभावित किया।

विक्की कौशल ने फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में काम किया, जो अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। इस मूवी का मुख्य किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। विक्की ने सहायक किरदार की भूमिका में सभी को प्रभावित करने में सफल रहे थे। संजू फिल्म में बॉक्स ऑफिस में 334.57 करोड़ रुपए की कमाई की थी। विक्की की यह अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
Created On :   16 May 2020 9:42 AM IST