Encounter: विकास दुबे के एनकाउंटर पर तापसी पन्नू ने जताई हैरानी, डॉ. विश्वास ने कसा तंज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कानपुर पुलिस हत्याकांड में मोस्ट वॉन्टेड रहे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार दिया गया है। इस एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। यहां लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं, जिसमें कई लोग इसे फेक बता रहे हैं तो कई पुलिस की तारीफ और कई इसे फिल्मी एनकाउंटर बता रहे हैं।
ट्वीटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री तापासी पन्नू ने जहां विकास दुबे के एनकाउंटर पर हैरानी जताई है। वहीं देश के जाने-माने कवि डॉ कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया है। आइए जानते हैं क्या कहा और कैसे हैं इनके कमेंट...
टोरंटो फिल्म फेस्ट 2020 के ब्रांड एंबेसडर्स में प्रियंका चोपड़ा, अनुराग कश्यप शामिल
तापसी पन्नू ने विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर अपने ट्वीट में लिखा, " वाओ... इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।"
Wow! We did not expect this at all !!!!
— taapsee pannu (@taapsee) July 10, 2020
And then they say our bollywood stories are far from reality https://t.co/h9lsNwA7Ao
तापसी के इस ट्वीट के बाद जहां कई फैंस तापसी के ट्वीट के समर्थन में आए तो वहीं ट्वीट कुछ इसके विरोध में नजर आए। विरोध में नजर आ रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।
जगदीप के निधन पर बॉलीवुड में शोक, अनुपम ने लिखा- एक और सितारा जमीन से आसमान में जा पहुंचा
वहीं डॉ. कुमार विश्वास ने इस एनकाउंटर पर अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया, फिल्मी पटकथाओं में तो वास्तविकता बची नहीं है पर वास्तविकताओं में खूब फ़िल्मी पटकथा बची हैं। ट्वीट द्वारा किया गया उनका ये इशारा किस तरफ है, यह लोग बखूबी जानते हैं।
फ़िल्मी-पटकथाओं में तो वास्तविकता बची नहीं है पर वास्तविकताओं में खूब फ़िल्मी पटकथा बची हैं #vikasDubeyEncounter
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) July 10, 2020
बता दें कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड विकास दुबे को गुरुवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। वहीं शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर लाया जा रहा था। इसी बीच कानपुर टोल नाके से करीब 25 किलोमीटर दूर विकास दुबे को ला रही कार पलट गई। मौके का फायदा उठाकर विकास दुबे ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
Created On :   10 July 2020 12:39 PM IST