प्रियंका चोपड़ा के बाद इस एक्ट्रेस ने मारी हॉलीवुड में एंट्री, सामने आया फर्स्ट लुक

By - Bhaskar Hindi |15 April 2021 5:11 AM IST
प्रियंका चोपड़ा के बाद इस एक्ट्रेस ने मारी हॉलीवुड में एंट्री, सामने आया फर्स्ट लुक
डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा को सभी जानते हैं लेकिन प्रियंका के बाद अब हुमा कुरैशी ने भी हॉलीवुड में एंट्री मार ली है, जिसकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। हाल ही में जैक स्नायडर की जॉम्बी फिल्म "आर्मी ऑफ द डेड" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से हुमा कुरैशी हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इसके ट्रेलर में हुमा कुरैशी की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में उनके किरदार का नाम गीता है। हालांकि, एक्ट्रेस के रोल को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
देखिए, फिल्म का ट्रेलर
- ट्रेलर में जॉम्बी की एक बड़ी फौज देखने को मिलेगी। साथ ही इस बार एक नया जॉम्बी अवतार भी देखने को मिलेगा, जोकि टाइगर जॉम्बी होगा। ट्रेलर में हुमा की एक झलक देखने को मिल रही है, जिसमें वो हैरान नजर आ रही हैं।
- "आर्मी ऑफ द डेड" साल 2004 में आई फिल्म "डॉन ऑफ द डेड" का सीक्वल है। इस फिल्म को भी जैक स्नायडर ने ही बनाया था, जिसके बाद से हॉलीवुड में कई जॉम्बी फिल्म्स बन चुकी हैं।
- बता दें कि, आर्मी ऑफ द डेड में हुमा का अहम रोल है।
- काम की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अक्षय कुमार के साथ फिल्म "बेलबॉटम" में नजर आएंगी।
- अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं।
Created On :   15 April 2021 9:03 AM IST
Next Story